राजस्थान शिक्षा विभाग में 16 हजार पदों पर शिक्षकों की भर्ती के लिए तिथियां घोषित

0
215

जयपुर। राजस्थान लोकसेवा आयोग ने शिक्षा विभाग से जुड़ी विभिन्न परीक्षाओं की तिथि जारी कर दी है। परीक्षाओं के जरिए 16 हजार 279 पदों पर भर्तियां होंगी। इनका विस्तृत कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। राजस्थान लोक सेवा आयोग के सचिव एचएल अटल ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा विभाग में स्कूल लेक्चरर के 26 विषयों में 6 हजार पदों पर भर्ती होगी। इसकी परीक्षा 11 से 21 अक्टूबर तक होगी। वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड द्धितीय परीक्षा 2022 के तहत 8 विषयों में 9760 पदों पर भर्ती होगी। इसकी परीक्षा 17 से 24 दिसंबर तक होगी।

102 पदों पर स्कूल लेक्चरर की भर्ती होगी: आयोग ने संस्कृत शिक्षा विभाग में 50 विषयों के 102 पदों पर स्कूल लेक्चरर की भर्ती होगी। परीक्षा 15 से 17 नवंबर तक कराई जाएगी। वरिष्ठ अध्यापक ग्रेड द्धितीय परीक्षा 2922 के तहत 6 विषयों में 417 पदों में भर्ती होगी। इसके लिए जनवरी 2923 के द्धितीय सप्ताह में परीक्षा का आयोजन प्रस्तावित है।

राजस्थान में प्रक्रियाधीन भर्ती परीक्षाओं का समय पर आयोजन के लिए सीएम अशोक गहलोत ने मुख्य सचिव ऊषा शर्मा को निर्देश दिए थे। सीएम के निर्देश के बाद मुख्य सचिव ने विभिन्न विभागों के सचिवों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। माना जा रहा है कि उच्च स्तर पर जारी सख्त निर्देशों के बाद विभिन्न भर्ती परीक्षाएं समय पर होने जा रही है। राजस्थान बेरोजागर एकीकृत महासंघ के अध्यक्ष उपेन यादव लंबे समय से प्रदेश में तय समय पर भर्ती परीक्षा आयोजित कराने के लिए आंदोलन कर रहे हैं।