कच्चे तेल की कीमत 100 डॉलर से नीचे आई, जानिए क्या सस्ता होगा पेट्रोल

0
206

नई दिल्ली। कच्चे तेल की कीमत (crude price) में मंगलवार को गिरावट आई। महंगाई से पूरी दुनिया परेशान है। इससे आने वाले दिनों में तेल की मांग प्रभावित होने की आशंका है। साथ ही इराक में संघर्ष के बावजूद वहां से कच्चे तेल की निर्यात प्रभावित नहीं हुआ है। इन कारणों के मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल कीमत में प्रति बैरल करीब तीन डॉलर की गिरावट आई।

बुधवार को शुरुआती कारोबार में यह 100 डॉलर से नीचे आ गया। हालांकि, भारतीय बाजार (Indian market) में आज यानी बुधवार को भी भी पेट्रोल-डीजल की कीमत (Petrol-diesel price) में कोई फेरबदल नहीं हुआ।

बुधवार को शुरुआती कारोबार में ब्रेंट क्रूड (Brendt crude) की कीमत 0.44 डॉलर की तेजी के साथ 99.75 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गई। इसी तरह यूएस वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (WTI) भी 0.59 डॉलर की तेजी के साथ 92.23 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया।

हाल के दिनों में कच्चे तेल की कीमत में काफी उठापटक देखी जा रही है। ईरान और पश्चिमी देशों के न्यूक्लियर डील के करीब पहुंचने की खबरों से इसमें गिरावट आई थी। लेकिन फिर सऊदी अरब की एक धमकी से इसमें तेजी आई। सऊदी अरब ने कहा था कि ओपेक प्लस देश कच्चे तेल के उत्पादन में कटौती कर सकते हैं। अब महंगाई के कारण मांग प्रभावित होने से इसमें गिरावट आ रही है।