राजस्थान एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त; 110-128 सीट का अनुमान, जानें कांग्रेस का हाल

77

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना, मिजोरम और राजस्थान विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं। पांचों राज्यों में 7 नवंबर से 30 नवंबर के बीच मतदान हुआ था। टाइम्स नाऊ के एक्जिट पोल नतीजे बताते हैं कि राजस्थान में भाजपा की सरकार बन रही है। वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनाती नजर आ रही है। 

एग्जिट पोल्स चुनाव नतीजों की एक धुंधली तस्वीर पेश करने के लिए जाने जाते हैं। हालांकि कई बार एग्जिट पोल्स के पूर्वानुमान गलत भी साबित हुए हैं। इस रिपोर्ट में पेश है टाइम्स नाऊ के एक्टिज पोल के आंकड़े…

टीवी 9 पोलस्ट्रैट के सर्वे के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 90-100 सीटें, भाजपा को 100-110 सीटें और अन्य 5-15 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं पी मार्क के सर्वे के अनुसार राजस्थान में भाजपा को 105-125 सीटें। कांग्रेस को 69-81 सीटें और अन्य 5-15 सीटें मिलने का अनुमान है।

जबकि जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को केवल 62-85 सीटें मिलने का अनुमान है। भाजपा को 100-122 सीटें मिल सकती हैं। अन्य दलों के खाते में 14-15 सीटें जाने का अनुमान है। टाइम्स नाऊ-ईटीजी के मुताबिक राजस्थान में भाजपा बढ़त में दिख रही है। भाजपा को 110-128 सीटें मिल रहीं हैं तो वहीं कांग्रेस को 56 से 72 सीटें और अन्य 13 से 21 सीटें मिलने का अनुमान है।

राजस्थान में भाजपा की सरकार
राजस्थान में भाजपा सरकार बनाती नजर आ रही है। राजस्थान में भाजपा को 199 सीटों में से अधिकतम 123 सीटें मिल सकती हैं। टाइम्स नाऊ के एक्जिट पोल के मुताबिक, राजस्थान में भाजपा को 108 से 128 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस को 56 से 72 सीटों से संतोष करना पड़ सकता है। अन्य के खाते में 13 से 21 सीटें जा सकती हैं।  

राजस्थान: टाइम्स नाऊ का एक्जिट पोल
भाजपा- 108-128
कांग्रेस       56-72
अन्य         13-21

राजस्थान में कांग्रेस को ढूढाड़ रीजन में कांग्रेस को झटका लगता मालूम पड़ रहा है। ढूढाड़ रीजन में कांग्रेस को 14 से 18 सीटें मिलती नजर आ रही हैं जबकि भाजपा के खाते में 38 से 42 सीटों का पूर्वानुमान जताया गया है। राजस्थान को लेकर यह माना जाता है कि जिसने ढूढाड़ रीजन को फतह किया उसने सत्ता हासिल की। मारवाड़ में भी भाजपा का दबदबा कायम है। मारवाड़ रीजन में भाजपा को 29 से 33 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि कांग्रेस को 18 से 20 सीटें मिल सकती हैं। अन्य के खाते में 9 से 11 सीटें जाने का अनुमान है।  मेवाड़ रीजन में भाजपा को 26 से 30 सीटें मिल सकती हैं जबकि कांग्रेस को 10 से 14 सीटें मिलने का अनुमान है। वहीं अन्य के खाते में 02 से 04 सीटें मिल सकती हैं। 

राजस्थान में 2018 का एग्जिट पोल
राजस्थान में 2018 के विधानसभा चुनाव को लेकर जारी एग्जिट पोल के आंकड़े भी नतीजों के आसपास रहे। राजस्थान को लेकर जारी एग्जिट पोल में रिवाज कायम रहने का अनुमान जताया गया था। भाजपा की सत्ता जाने और कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान जताया गया था। नतीजों में उक्त अनुमान फिट बैठे और कांग्रेस ने सरकार बनाई थी। राजस्थान में साल 2018 में भाजपा को 73, कांग्रेस को 99 सीटें जबकि बसपा को 6 सीटें मिली थी। 20 सीटें निर्दलीयों एवं अन्य के खाते में गई थीं।