ये खतरनाक ऐप्स कहीं आपके फोन में तो नहीं, हों तो तुरंत डिलीट करें

2488

नई दिल्ली।गूगल ने हाल ही में अपने ऐप स्टोर से 85 खतरनाक ऐप्स काे हटा दिया है। सिक्योरिटी रिसचर्स के मुताबिक ये ऐप्स एक तरह के एडवेयर का हिस्सा हैं और प्लेस्टोर में गेमिंग ऐप्स, टीवी और रिमोट कंट्रोल सिमुलेटर ऐप्स की शक्ल में मौजूद थे। ये ऐप्स आपके फोन में फुल स्क्रीन एड दिखाकर मोबाइल के बैकग्राउंड में चालू रहते थे और आपके फोन की अनलॉकिंग फंक्शन पर नजर रखते थे।

जापान की सायबर सिक्योरिटी और डिफेंस कंपनी Trend Micro के मुताबिक इन ऐप्स को अब तक 90 लाख बार प्ले स्टोर से डाउनलोड किया गया है। इसमें से एक ऐप ‘Easy Universal Remote’ ही अकेले 50 लाख बार डाउनलोड हुआ है। इन 85 ऐप्स की लिस्ट में से यह सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला ऐप है। जब यह प्ले स्टोर पर मौजूद था तो इस पर कई यूजर्स ने कमेंट भी किए थे।

इन ऐप्स को गलती से भी न रखें फोन में
SPORT TV, Prado Parking Simulator 3D, TV WORLD, City Extremepolis 100, American Muscle Car, Idle Drift, Offroad Extreme, Remote Control, Moto Racing, TV Remote, A/C Remote, Bus Driver, Trump Stickers, Love Stickers, TV EN ESPAÑOL, Christmas Stickers, Parking Game.

TV EN ESPAÑOL, TV IN SPANISH, Brasil TV, Nigeria TV, WORLD TV, Drift Car Racing Driving, BRASIL TV, Golden, TV IN ENGLISH, Racing in Car 3D Game, Mustang Monster Truck Stunts, TDT España, Brasil TV, Challenge Car Stunts Game, Prado Car, UK TV,POLSKA TV, Universal TV Remote, Bus Simulator Pro, Photo Editor Collage 1, Spanish TV, Kisses, Prado Parking City, SPORT TV, Pirate Story, Extreme Trucks,Canais de TV do Brasil.

Prado Car 10,TV SPANISH,Canada TV Channels 1, Prado Parking, 3D Racing, TV, USA TV 50,000, GA Player, Real Drone Simulator, PORTUGAL TV,SPORT TV 1, SOUTH AFRICA TV, 3d Monster Truck, ITALIA TV,Vietnam TV, Movies Stickers, Police Chase, South Africa TV, Garage Door Remote,Racing Car 3D, TV, TV Colombia, Racing Car 3D Game, World Tv, FRANCE TV, Hearts,TV of the World,WORLD TV, ESPAÑA TV, TV IN ENGLISH, TV World Channel, Televisão do Brasil, CILE TV

ऐसे करते थे नुकसान
जैसे ही आप इन ऐप्स को अपने फोन में डाउनलोड करके लॉन्च करते हैं, ये आपको फुल स्क्रीन पॉप-अप एड दिखाते हैं, जिसमें ऐप्स के फंक्शन को जारी रखने के लिए बार-बार कई बटन प्रेस करने के लिए कहा जाता है। इस प्रक्रिया में हर कदम पर एक नया एड पेज खेलता है। ऐसा तब तक होता रहता है जब तक कि ऐप क्रेश न हो जाए।

कई Malware ऐप्स बफरिंग दिखते हुए गायब हो जाते हैं, पर असल में ये बैकग्राउंड में रन करते रहते हैं और हर आधे घंटे में डिवाइस में पॉप-अप करते हैं। बैकग्राउंड में चालू रहते हुए ये आपके फोन के सारे फंक्शंस पर नजर रखते हैं और डाटा लीक का कारण बन सकते हैं।

पहले भी गूगल ने हटाए हैं कई ऐप
इससे पहले भी गूगल ने नवंबर में 13 वायरस वाले ऐप्स को प्ले स्टोर से हटाया था। दिसंबर में 22 ऐसे फेक ऐप्स को हटाया गया जिनमें एक बैकडोर था जिसमें से वह ऐप्स विज्ञापन के नाम पर फ्रॉड करते थे