येज्दी स्क्रैंबलर मोटरसाइकिल का अपडेट मॉडल लॉन्च, जानिए कीमत

0
13

नई दिल्ली। क्लासिक लेजेंड्स (Classic Legends) ने BSA स्क्रैंबलर 650 के साथ अपडेटेड येज्दी स्क्रैंबलर (Yezdi Scrambler) को लॉन्च किया है। इससे इस मोटरसाइकिल को एक नया रूप मिल गया है।

क्लासिक लेजेंड्स ने अपडेटेड स्क्रैंबलर में जो सबसे खास सुधार किया है, वो इसका वजन 8 किलोग्राम तक कम करना है। कंपनी ने इसका ड्राई वजन पिछले मॉडल के 182 किलोग्राम से घटाकर 174 किलोग्राम कर दिया है।

वजन में यह कमी शायद पिछले मॉडल के दो एग्जॉस्ट के बजाय एक एग्जॉस्ट लगाने से हुई है। हालांकि, अपडेटेड स्क्रैंबलर का आकार-प्रकार काफी हद तक पहले जैसा ही है।

फिर भी इसमें नए टैंक ग्राफिक्स, ’69’ नंबर वाला साइड पैनल और एक बदली हुई सीट मिलती है। जिसकी वजह से शायद सीट की ऊंचाई 13mm बढ़कर 813mm हो गई है।

अपडेटेड स्क्रैंबलर में एक बदला हुआ 334cc का इंजन लगा है। हालांकि, इंजन की डिस्प्लेसमेंट कैपेसिटी में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन इसकी पावर 0.9hp और टॉर्क 1.8Nm बढ़ गया है। अब यह इंजन 30hp की पावर और 30Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

इसमें तीन राइडिंग मोड रोड, ऑफ-रोड और रेनदिए गए हैं, जो थ्रॉटल रिस्पॉन्स और ट्रैक्शन कंट्रोल को अपने हिसाब से एडजस्ट करते हैं। पहले की तरह ही, इसके सस्पेंशन सेटअप में आगे की तरफ टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे की तरफ दो शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं।

यह मोटरसाइकिल आगे 19-इंच और पीछे 17-इंच के वायर-स्पोक पहियों पर चलती है। अपडेटेड येज्दी स्क्रैंबलर की एक्स-शोरूम कीमत 2 लाख रुपए तय की गई है, जो पिछले मॉडल से लगभग 5,000 रुपए ज्यादा है।