कोटा। क्लिनिकल कार्डियो डायबिटिक सोसायटी ऑफ इंडिया (CCDSI) के यूके चैप्टर का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर कोटा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. के.के. पारीक का पारीक पंचायत कोटा एवं सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा अभिनंदन किया गया।
गौरतलब है कि क्लिनिकल कार्डियो डायबिटिक सोसायटी ऑफ इंडिया ने पहली बार किसी यूरोपीय देश में अपना अंतरराष्ट्रीय चैप्टर स्थापित किया है। लंदन स्थित यूके चैप्टर की जिम्मेदारी डॉ. के.के. पारीक को सौंपे जाने को चिकित्सा जगत के साथ-साथ कोटा के लिए भी गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। डॉ. पारीक वर्तमान में सीसीडीएसआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में भी महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे हैं।
सम्मान समारोह में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. पारीक ने चिकित्सा सेवा, शोध एवं संगठनात्मक नेतृत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनकी नियुक्ति न केवल कोटा बल्कि पूरे राजस्थान के लिए सम्मान का विषय है।
इस अवसर पर पारीक पंचायत कोटा के अध्यक्ष रास बिहारी पारीक, कोषाध्यक्ष विनोद पारीक, शिवगोपाल पारीक, कैलाश पारीक, मदनगोपाल पारीक, देवेंद्र पारीक, वैद्य रेवती रमण पारीक, जयप्रकाश पारीक, गिरिराज पारीक, निर्मला पारीक एवं अनिता पारीक सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज की ओर से राजेंद्र गौतम, जिला अध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा, ईश्वर शर्मा, पुरुषोत्तम पंचोली सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी डॉ. पारीक को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

