भारत-चीन तनाव से सेंसेक्स 136 और निफ्टी 17 अंक नीचे खुला

0
760

मुंबई। भारत-चीन तनाव से गुरुवार को कारोबार के चौथे दिन बीएसई 136.4 अंक नीचे और निफ्टी 17.9 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला। इससे पहले बुधवार को बीएसई 166.91 अंक नीचे और निफ्टी 37.3 पॉइंट की गिरावट के साथ खुला था। कल उतार-चढ़ाव के बीच बीएसई 272.26 अंक तक नीचे और 328.44 अंक तक ऊपर जाने में कामयाब रहा था। कारोबार के अंत में बीएसई 97.30 अंक नीचे 33,507.92 पर और निफ्टी 32.85 पॉइंट नीचे 9,881.15 पर बंद हुआ था।

दुनियाभर के बाजारों में रहा उतार-चढ़ाव
बुधवार को दुनियाभर के बाजारों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिली था। अमेरिकी बाजार डाउ जोंस 0.65 फीसदी की गिरावट के साथ 170.37 अंक नीचे 26,119.60 पर बंद हुआ था। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 0.15 फीसदी बढ़त के साथ 14.66 अंक ऊपर 9,910.53 पर बंद हुआ था।

दूसरी तरफ, एसएंडपी 0.36 फीसदी गिरावट के साथ 11.25 पॉइंट नीचे 3,113.49 पर बंद हुआ था। चीन का शंघाई कम्पोसिट 0.34 फीसदी गिरावट के साथ 9.89 अंक नीचे 2,925.99 पर बंद हुआ था। इधर इटली के बाजार में गिरावट, लेकिन जर्मनी और फ्रांस के बाजार में बढ़त रही।