बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने खरीदी 3 करोड़ की सुपरकार, जानिए खासियत

122

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित दुनिया की सबसे तेज सुपरकार में से एक नई पोर्शे 911 टर्बो एस (Porsche 911 Tubro S) खरीदी है। एक्ट्रेस और उनके पति श्रीराम नेने ने हाल ही में पोर्शे 911 टर्बो एस (Porsche 911 Tubro S) की डिलीवरी ली, जिसकी कीमत ₹3.08 करोड़ है। यह दुनिया भर में उपलब्ध पोर्शे के सबसे महंगे मॉडलों में से एक है। माधुरी के पति श्रीराम नेने को हाल ही में मुंबई की सड़कों पर सुपरकार चलाते हुए देखा गया था।

माधुरी दीक्षित द्वारा खरीदी गई पॉर्शे सुपरकार ट्विन-टर्बोचार्ज्ड 6-सिलेंडर इंजन के साथ आती है। 8-स्पीड PDK ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा यह इंजन 650ps की पावर और 800nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। यह इंजन सुपरकार के चारों व्हील्स को पावर देता है।

पोर्शे की टॉप स्पीड: यह 330kmph की टॉप स्पीड के साथ आता है और केवल 2.6 सेकेंड में स्टैंडस्टिल से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। बॉलीवुड एक्ट्रेस द्वारा खरीदा गया यह मॉडल भारत में बेचे जाने वाले मानक पोर्शे 911 मॉडल से ज्यादा पावरफुल है।

स्पेसिफिकेशन: पोर्शे 911 टर्बो S में लार्ज एग्रिगेट ब्लॉक और लो रेसिस्टेंस के साथ चार एयर इंटेक्स हैं, जो माइलेज में सुधार करने में मदद करते हैं। सुपरकार में 20 इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं और इसमें ऑप्शनल 21 इंच का वैरिएंट भी है। पोर्शे के इंटीरियर की बात करें तो इसमें लाइट सिल्वर कलर में लेदर और कार्बन फाइबर से डिजाइन किया गया बेहतरीन इंटीरियर देखने को मिलता है। इसके अलावा इसमें बोस सराउंड साउंड ऑडियो सिस्टम मिलते हैं।