कोटा। ऑल इंडिया बैंक एम्प्लॉयज एसोसिएशन के पूर्व महासचिव तारकेश्वर चक्रवर्ती की शताब्दी उत्साह पूर्वक मनाई गई। कामरेड चक्रवर्ती ने मजदूर वर्ग तथा विशेष रूप से बैंक कर्मियों के लिए लगातार संघर्ष किया। बैंकों के राष्ट्रीयकरण, बैंक कर्मियों के लिए पेंशन, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस को बनाने में उनके योगदान को भुलाया नहीं जा सकता।
मंगलवार को मेडिकल कॉलेज कोटा के बाहर श्री साईं सेवा समिति पर मरीजों एवं उनके परिवार को सायं 6 बजे राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाइज यूनियन कोटा एवं सेंट्रल बैंक कर्मचारी यूनियन राजस्थान द्वारा भोजन करवाया गया।
इस अवसर पर राजस्थान प्रदेश बैंक एम्पलाइज यूनियन कोटा के चेयरमैन अशोक ढल, सचिव पदम कुमार पाटोदी, सेंट्रल बैंक कर्मचारी यूनियन राजस्थान के महासचिव डी एस साहू, कोटा इकाई सचिव देवेंद्र सिंह, यूको बैंक के चित्रांक तथा सेंट्रल बैंक के अमित देवांगन, आर के साहू, संदीप अरविंद, धीरज कुमार पहाड़िया तथा मोहित पंकज आदि उपस्थित थे।

