बारां रेलवे स्टेशन पर महिलाओं ने शुरू की निःशुल्क जल मंदिर सेवा

902

जल सेवा : भीषण गर्मी में हजारों रेल यात्रियों को मिल रहा निःशुल्क ठंडा मिनरल वाटर

बारां/कोटा। श्री पार्श्वनाथ मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा रेलवे स्टेशन  बारां पर यात्रियों को भीषण गर्मी में -शीतल जल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए महिलाओं ने निःशुल्क जल मंदिर सेवा प्रारंभ की। चेरिटेबल ट्रस्ट की अध्यक्ष  उर्मिला जैन भाया ने बताया कि ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ की भावना से प्रतिवर्ष बारां रेलवे स्टेशन पर नियमित जल मंदिर सेवा की जाती है।

तपती गर्मी में यात्रियों की शुद्ध पेयजल सेवा करने के लिए कई नागरिक यहां पहुंचकर ट्रेनों मेंयात्रियों को ठंडा पानी पिला रहे हैं। गर्मी के कारण इन दिनों बारां रेलवे स्टेशन पर गुजरने वाली ट्रेनों में रोजाना हजारों या़त्रयों को तथा स्टेशन के आसपास रहने वाले सैकडों गरीब मजदूरों को स्टेशन पर सार्वजनिक नल बंद होने से असुविधा हो रही थी। बारां -शहर में कई स्थानों पर सामाजिक संगठनों द्वारा जनता को गर्मी में राहतके लिए प्याऊ लगाई गई। लेकिन रेलवे स्टेशन पर शीतल पेयजल व्यवस्था नही होने से यात्रियों को बहुत परेशानी थी।

इस समस्या को देखते हुए श्री पार्श्वनाथ मानव सेवा चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से अध्यक्ष उर्मिला जैन ने प्लेटफार्म पर यात्रियों को ठंडा जल पिलाकर जल मंदिर का शुभारंभ किया। इस मौके पर रितु जैन, संध्या मेघवाल, वंदना यादव, पिंकी यादव, वैजयंती, नरेन्द्र चतुर्वेदी,अमन जैन, हेमन्त पांडे आदि ने रेल यात्रियों को -शीतल जल पिलाया।

उन्होंने बताया कि गर्मी के मौसम में नियमित निशुल्क जल मंदिर सेवा चालू रहेगी जिससे ग्रामीण यात्रियों को मिनरल वॉटर की महंगी बोतलें नहीं खरीदनी पडे़गी। स्टेशन से गुजरने वाले रेल यात्रियों एवं महिलाओं ने जल मंदिर सेवा की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि ट्रेन में बैठे या़त्री शुद्ध ठंडे पानी के लिए रोज बारां रेलवे स्टेशन आने का इंतजार करते हैं।