बढ़त के साथ खुला सेंसेक्स 1 मिनट के अंदर ही गिरा

682

मुंबई। राम नवमी (2 मार्च) की छुट्टी के बाद सप्ताह की आखिरी दिन भारतीय बाजार बढ़त के साथ खुले, लेकिन 1 मिनट के अंदर ही इसमें गिरावट आ गई। सेंसेक्स 358 अंक ऊपर और निफ्टी 102 पॉइंट की गिरावट के साथ खुले। अभी सेंसेक्स 250.50 अंक नीचे 28,014.81 पर और निफ्टी 78.85 पॉइंट नीचे 8,174.95 पर कारोबार कर रहे हैं। इससे पहले बुधवार को बाजारों में गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स ने 1203.18 अंक या 4.08% नीचे 28,265.31 पर और निफ्टी ने 343.95 पॉइंट या 4.00% नीचे 8,253.80 पर कारोबार खत्म किया था।

दुनियाभर के ज्यादातर बाजार बढ़त के साथ बंद
गुरुवार, 2 अप्रैल को अमेरिकी बाजार के साथ दुनियाभर के कई बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। डाउ जोंस 2.24 फीसदी की बढ़त के साथ 469.93 अंक ऊपर 21,413.40 पर बंद हुआ। वहीं, अमेरिका के दूसरे बाजार नैस्डैक 1.72 फीसदी बढ़त के साथ 126.73 अंक ऊपर 7,487.31 पर बंद हुआ। दूसरी तरफ, एसएंडपी 2.28 फीसदी बढ़त के साथ 56.40 पॉइंट ऊपर 2,526.90 पर बंद हुआ। हालांकि, चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.21 फीसदी गिरावट के साथ 5.75 पॉइंट नीचे 2,774.89 पर बंद हुआ।

कोरोना पर पीएम का तीसरा संबोधन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना महामारी के बीच शुक्रवार को देशवासियों के साथ 11 मिनट का एक वीडियो मैसेज साझा किया। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ अब तक 9 दिन के लॉकडाउन में लोगों ने अनुशासन का परिचय दिया। इस रविवार 5 अप्रैल रात 9 बजे आप सब 9 मिनट घर की लाइटें बंद कर मोमबत्ती, टॉर्च, दीये या मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाएं। साथ ही मोदी ने ताकीद दी कि टॉर्च, दीये या मोबाइल की लाइट जलाते वक्त बाहर न जाएं और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें।