फोल्डेबल स्मार्टफोन मोटोरोला रेज़र प्लस 2023 जल्द होगा लॉन्च, जानें फीचर्स

0
133

नई दिल्ली। मोटोरोला जल्द ही रेजर प्लस 2023 स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रही है। कंपनी का फोल्डेबल फोन Motorola Razr Plus 2023 Samsung Galaxy Z Flip 4 और OPPO Find N2 Flip को टक्कर देगा।

मोटोरोला ने अभी तक आगामी फोल्डेबल फोन के लॉन्च डिटेल की पुष्टि नहीं की है। Razr Plus 2023 को FCC सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर स्पॉट किया गया है। एफसीसी पर लिस्टिंग आगामी रेजर फोल्डेबल फोन के कुछ मेन स्पेसिफिकेशन्स की पुष्टि करती है। फोन के बारे में कुछ और जानकारियां भी लीक हुई हैं।

स्पेसिफिकेशन्स: रिपोर्ट के मुताबिक, Motorola Razr Plus 2023 डिवाइस को FCC वेबसाइट पर मॉडल नंबर XT2321 के साथ स्पॉट किया गया था। लिस्टिंग के अनुसार, आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन 5G सपोर्ट के साथ आएगा और इसमें 3,640mAh की बैटरी होगी। Motorola Razr 2022 में 3,500mAh की बैटरी दी गई है। पहले की एक रिपोर्ट में सुझाव दिया गया था कि मोटोरोला रेजर प्लस 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस होगा लेकिन FCC लिस्टिंग से संकेत मिलता है कि फोन 33W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा।

फीचर्स: रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मोटोरोला रेज़र प्लस डिवाइस में अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन के समान 2.7 इंच का बाहरी डिस्प्ले होगा। Motorola Razr 2022 क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ Gen 1 SoC प्रोसेसर से लैस है जिसमें 12GB तक रैम है। अगस्त 2022 में चीन में लॉन्च किया गया और सिंगल सैटिन ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। Motorola Razr 2022 की कीमत 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट के लिए CNY 5,999 (लगभग 70,750 रुपये) है। 8GB RAM + 256GB स्टोरेज और 12GB RAM + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत क्रमशः CNY 6,499 (लगभग 76,650 रुपये) और CNY 7,299 (लगभग 86,000 रुपये) है।