फुल चार्ज पर 512 Km की रेंज देने वाली BYD ATTO 3 भारत में लॉन्च

0
218

नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक कार BYD ATTO 3 आज भारत में लॉन्च हो गई है। इसे BYD के e-platform 3.0 पर बनाया गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमत पर से पर्दा नहीं हटाया है। कंपनी इसकी कीमत की घोषणा अगले महीने करेगी। सेफ्टी के लिए इसमें ADAS लेवल 2 फीचर्स दिए गए हैं।

रेंज : यह इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज पर 512 किलोमीटर का रेंज देगी। यानी इसे फुल चार्ज करके आप 521 किलोमीटर तक चला सकते हैं। यह ARAI सर्टिफाइड रेंज है

पावरफुल बैटरी: BYD ATTO 3 में 60.58 kWh की पावरफुल बैटरी दी गई है। BYD ATTO 3 को 0-80 फीसदी तक चार्ज होने में 50 मिनट का समय लगेगा।