पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में दो अमेरिकी नागरिकों का भी किया जिक्र, जानिए क्यों

86

नई दिल्ली। मन की बात (Mann Ki Baat) के 103वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका से आए दो तीर्थयात्रियों की भी चर्चा की। ये दोनों ही विदेशी बाबा बर्फानी अमरनाथ के दर्शन करने के लिए आए हैं। ये दोनों की अमेरिका के कैलिफोर्निया के रहने वाले हैं। वह कश्मीर में चल रही सालाना अमरनाथ यात्रा का हिस्सा थे। पीएम मोदी ने कहा, अब पूरी दुनिया से लोग हमारे तीर्थों में आ रहे हैं। ऐसे ही दो अमेरिकी दोस्तों के बारे में पता चला जो कि कैलिफोर्निया से अमरनाथ यात्रा करने आए हैं।

पीएम मोदी नेकहा, इन अमेरिकी नागरिकों ने अमरनाथ यात्रा के बारे में स्वामी विवेकानंद के अनुभव को जाना था। इसी से प्रेरणा लेकर वे यहां पहुंच गए। उनका मानना है कि यह भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद है। भारत की यही विशेषता है। यहां सबको अपनाया जाता है और कोई खाली हाथ नहीं जाता। सबको कुछ ना कुछ देता है।

अमरनाथ यात्रा के दौरान इन अमेरिकी नागरिकों ने कहा था, स्वामी विवेकानंद भी अमरनाथ आए थे। उनको बहुत अच्छा अनुभव हुआ था। हम यह कहानी पिछले 40 साल से सुनते आ रहे थे। लगता था कि यह असंभव है लेकिन यहां आने के बाद मेरा सपना पूरा हो गया है। हम बता नहीं सकते कि हमें कैसा लग रहा है। उन्होंने बताया, हम लोग हर दिन यूट्यूब पर यहां की आरती भी देखा करते थे। हम लोग यहां आकर बहुत खुश हैं।

बता दें कि इन दोनों ही भगवा रंग के कपड़े पहन रखे थे और भगवा रंग की पगड़ी भी बांध रखी थी। माथे पर तिलक भी लगाया था। लगभग एक महीने पहले न्यूज एजेंसी एएनआई ने इनका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसमें दोनों ने बताया था कि वे कैलिफोर्निया के एक आश्रम में रहते हैं। वे रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद के भक्त हैं। उन्होंने कहा, भोले बाबा की कृपा से हमारा यह सपना पूरा हुआ है। हम उनकी कृपा महसूस कर रहे हैं। एक दिव्य निर्देश के जरिए ही हम इस यात्रा पर पहुंचे हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि यात्रा के दौरान उन्हें किसी तरह की दिक्कत नहीं हुई। बहुत ही अच्छी तरह यात्रा चल रही है और लोगों की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अध्यत्म हर देश की सीमा को तोड़ देता है।