सोना औंधे मुंह गिरा, भाव 59 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंचे

63

नई दिल्ली। Gold Price Today: सोने की कीमतों में बीते दिनों में लगातार गिरावट आई है। सोने के भाव लुढ़कर 59 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गए हैं। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका हो सकता है। पिछले सप्ताह भी गोल्ड के भाव गिर गए थे।

एमसीएक्स एक्सचेंज पर कल यानी शुक्रवार की शाम को सोने के भाव गिरावट के साथ बंद हुए हैं। सोना अभी लाल निशान पर ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी के भाव में तेजी देखने को मिली है। अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो इसके लेटेस्ट रेट जरूर चेक कर लें।

एमसीएक्स एक्सचेंज पर शुक्रवार की शाम 5 अक्टूबर 2023 को डिलीवरी वाला सोना 59403 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है। यह शुक्रवार की सुबह 59500 रुपये के भाव पर खुला था। 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाला सोना 59737 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ है। यह सुबह 59900 रुपये पर खुला था।

चांदी की कीमतों (Silver Price Today) में शुक्रवार की सुबह तेजी देखी गई थी। एमसीएक्स पर बुधवार की सुबह 5 सितंबर 2023 को डिलीवरी वाली चांदी का भाव 73753 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर खुला था। यह शाम को 73747 रुपये के भाव पर बंद हुआ। वहीं 5 दिसंबर 2023 को डिलीवरी वाली चांदी का भाव 75343 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ है।

सोने-चांदी के वैश्विक भाव
सोने की वैश्विक कीमतों में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली थी। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.74 फीसदी या 14.70 डॉलर की बढ़त के साथ 1,999.90 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव बढ़त के साथ 1959.49 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

कॉमेक्स पर चांदी का वैश्विक वायदा भाव में शुक्रवार को तेजी देखने को मिली थी। कॉमेक्स पर शुक्रवार की शाम चांदी 0.53 फीसदी या 0.13 डॉलर की बढ़त के साथ 24.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी थी। वहीं, चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत भी बढ़कर 24.34 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करती दिखी थी।