पहली बार सेंसेक्स 51 हजार और निफ्टी 15 हजार के पार

528

मुंबई। रिजर्व बैंक की बैठक से पहले शेयर बाजार में मजबूत बढ़त है। सेंसेक्स पहली रिकॉर्ड 51 हजार के स्तर को पार किया। इसके अलावा निफ्टी भी 15 हजार के रिकॉर्ड स्तर को छुआ। फिलहाल सेंसेक्स 361 अंक ऊपर 50,976.21 पर और निफ्टी 94.50 अंक ऊपर कारोबार कर रहे हैं। बाजार की तेजी में बैंकिंग शेयर सबसे आगे हैं। निफ्टी बैंक इंडेक्स 2.11% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इसमें SBI का शेयर सबसे ज्यादा 10% की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। सेंसेक्स सुबह 9:15 बजे 417.1 अंकों की बढ़त के साथ रिकॉर्ड 51,031.39 पर और निफ्टी 56.95 अंक ऊपर 14,952.60 पर खुला।

वैश्विक बाजारों में बढ़त दर्ज
वैश्विक बाजारों में बढ़त दर्ज की जा रही है। कोरिया का कोस्पी इंडेक्स 0.47%, जापान का निक्केई इंडेक्स 1.30% और ऑस्ट्रेलिया का ऑल ऑर्डिनरीज इंडेक्स 0.97% ऊपर कारोबार कर रहे हैं। इसी तरह हांगकांग का हेंगसेंग इंडेक्स 0.76% और चीन का शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.61% भी बढ़त में हैं। इससे पहले अमेरिकी बाजारों में डाओ जोंस, नैस्डैक और S&P 500 इंडेक्स 1-1% से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए थे। इसके अलावा यूरोप के बाजारों में सपाट कारोबार बंद हुए थे।

आज बैंकों के ब्याज दरों पर RBI करेगा ऐलान
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति (MPC) का ऐलान शुक्रवार को होगा। बुधवार से शुरू तीन दिन की बैठक के बाद आज रेपो रेट, रिवर्स रेपो रेट सहित अन्य ब्याज दरों पर फैसला लिया जाएगा। शुक्रवार को RBI गवर्नर शक्तिकांता दास सुबह 10 बजे बैठक के निर्णय की जानकारी सार्वजनिक करेंगे। इस समय रेपो रेट 4 फीसदी के रिकॉर्ड निचले स्तर पर है।

ब्रिटानिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा के आज आएंगे नतीजे
शुक्रवार को ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पंजाब नेशनल बैंक, आदित्य बिरला कैपिटल, फ्यूचर कंज्यूमर, फोर्टिस हेल्थकेयर, गुजरात गैस, फाइजर, शिपिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया सहित 127 कंपनियां दिसंबर तिमाही के नतीजे पेश करेंगी।