नई इलेक्ट्रिक लूना लॉन्च; सिंगल चार्ज में दौड़ेगी 110 किमी, जानिए कीमत

71

नई दिल्ली। Kinetic E-Luna: लगभग दो दशकों के अंतराल के बाद लूना फिर से वापस आ गई है। इस बार इसे इलेक्ट्रिक फॉर्मेट में लॉन्च किया गया है, जिसे ई-लूना नाम दिया गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने काइनेटिक ई-लूना लॉन्च में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। काइनेटिक ई-लूना की शुरुआती कीमत भारतीय बाजार में 70,000 रुपये से शुरू होती है।

फाइनेंस उपलब्ध: लूना इलेक्ट्रिक पिछले साल के पेट्रोल-मॉडल लूना के डिजाइन पर बेस्ड है। यह काफी लाइट ईवी है। यह डेली लाइफ के लिए डिजाइन की गई शानदार ईवी है। प्रदर्शन में ई-लूना ओजी लूना के समान हैं। ग्राहक इसे 2,000 रुपये की ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। ग्राहक इसे 36 महीने के लिए फाइनेंस करा सकते हैं। पेट्रोल से चलने वाली लूना 50cc इंजन के साथ आसानी से दो वयस्कों को ले जा सकती है। यह रोड पर फुर्तीली थी। ICE-बेस्ड लूना का यूज भारी से भारी सामान उठाने के लिए किया जाता रहा है। ई-लूना से भी ऐसी ही क्षमताएं और यूएसपी की उम्मीद की जा रही है। ई-लूना 16 इंच के व्हील्स के साथ आती है। इसका ग्राउंड क्लीयरेंस 170mm ke है।

सिंगल चार्ज में 110 किमी. की रेंज
इसमें 2 kWh का बैटरी पैक है। काइनेटिक ई-लूना एक बार चार्ज करने पर 110 किलोमीटर की रेंज का दावा करती है। इसकी टॉप स्पीड 50 किमी प्रति घंटा है। काइनेटिक ई-लूना एक आदर्श शहरी वाहन है। इसका पीक टॉर्क 22nm का है।