टेनिस खिलाडी सानिया मिर्जा के जीवन पर बनेगी बायोपिक

2128

मुंबई। बॉलीवुड में लगातार बन रही बायोपिक पिल्मों के बीच अब भारतीय टेनिस सनसनी सानिया मिर्जा के जीवन पर बनी फिल्म जल्द ही थिएटर में देखने को मिलेगी। फिल्मकार रोनी स्क्रूवाला उनके जीवन पर आधारित (बायोपिक) फिल्म बनाएंगे।

ग्रैंड स्लैम (युगल) जीतने वाली भारत की इकलौती महिला खिलाड़ी ने बताया कि उन्होंने इस बायोपिक के लिए करार पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस पर पहले ही काम शुरू हो चुका है।

जानिए सानिया मिर्जा के बारे में
सानिया मिर्ज़ा का जन्म 15 नवम्बर 1986 को भारत में महाराष्ट्र राज्य के मुंबई शहर में हुआ। उनके पिता इमरान मिर्ज़ा एक बिल्डर थे तथा उनकी माता नसीमा प्रिंटिंग के व्यवसाय में काम करती थी। सानिया के जन्म के कुछ समय बाद ही उनका परिवार हैदराबाद चला गया था, जहां धार्मिक परिवार में सानिया और उनकी छोटी बहन अनाम का पालन-पोषण किया गया था।

वह भारत के पूर्व क्रिकेट कप्तान घुलाम अहमद और पाकिस्तान आसिफ इकबाल की दूर की रिश्तेदार थी। 6 साल की आयु से ही सानिया ने टेनिस खेलना शुरू किया था। टेनिस का प्रशिक्षण सानिया को अपने पिता से ही मिला था और बाद में सानिया को रॉजर एंडरसन ने प्रशिक्षित किया था।

सानिया ने हैदराबाद की नसर स्कूल में जाना शुरू किया और बाद में वह सेंट मैरी कॉलेज से ग्रेजुएट हुई। 11 दिसम्बर 2008 को सानिया ने MGR एजुकेशनल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी, चेन्नई से अपनी डॉक्टरी की उपाधि प्राप्त की। सानिया एक बेहतर टेनिस खिलाडी होने के साथ-साथ एक कुशल स्विमर (तैराक) भी थी।

12 अप्रैल 2010 को सानिया ने पारंपरिक मुस्लिम रीती-रिवाजो से हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से विवाह कर लिया। जिसमे उन्हें पाकिस्तानी वैवाहिक रिवाजो के अनुसार शोएब के परिवार को 6.1 मिलियन रुपये देने पड़े. बाद में उनकी वलीमा सेरेमनी पाकिस्तान के लाहौर में हुई थी।

गूगल के अनुसार, जिस समय उनका विवाह हुआ था उस समय सानिया सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली महिला टेनिस खिलाडी बनी थी और साथ ही 2010 को बेस्ट भारतीय महिला खिलाडी भी नही।

सानिया मिर्ज़ा के पुरस्कार
2004 में भारत सरकार द्वारा सानिया को अर्जुन पुरस्कार दिया गया. 2006 में, मिर्ज़ा को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया, जो एक टेनिस खिलाडी के रूप में उनका चौथा सर्वोच्च पुरस्कार है।
1) अर्जुन पुरस्कार (2004)
2) WTA New Comer Of The Year (2005)
3) पद्म श्री (2006)
4) राजीव गाँधी खेल रत्न (2015)
2014 में, तेलंगाना सरकार ने सानिया मिर्ज़ा को अपने राज्य के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में नियुक्त किया था।