टाटा टियागो NRG: नई खूबियों से लैस, जानिए क्या होगा खास

1211

नई दिल्ली।टाटा टियागो कंपनी के लिए एक सफल कार साबित हुई है। अप्रैल 2016 में आई इस एंट्री लेवल हैचबैक ने आॅल्टो, सिलेरियो और वैगन आर जैसी कारों के बीच में अपनी जगह बनाई। अब टाटा मोटर्स टियागो का नया वर्जन 12 सितंबर को लॉन्च करने वाली है। एनआरजी का मतलब एनर्जी से है। इस हैचबैक को सिलेरियो एक्स जैसा क्रॉसओवर ट्रीटमेंट दिया जाएगा। टाटा की इस नई कार में किन नए फीचर्स की उम्मीद की जा रही है, आइए जानते हैं…

  • डिजाइन
    इनदिनों एसयूवी और क्रॉसओवर सेगमेंट की कारों का क्रेज है। कुछ हैचबैक्स को ऐसा ट्रीटमेंट भी दिया जा रहा है। अब नई टियागो एनआरजी में चारों तरफ क्लैडिंग मिलने की उम्मीद है। इसमें फॉक्स स्किड प्लेटें, टॉप पर रूफ रेल और रूफ माउंटेड स्पॉइलर मिलने की भी उम्मीद है। इसमें नए 14 इंच वील्ज भी दिए जा सकते हैं। Tiago NRG तीन बॉडी कलर आॅप्शंस में अवेलेबल होगी।
  • इंटीरियर
    भीतर कम बदलाव किए जा सकते हैं। इनमें आॅल ब्लैक कैबिन में कंट्रास्टिंग आॅरेंज इंसर्ट्स देखने को मिल सकते हैं। इसमें डेनिम इंस्पायर्ड फैब्रिक भी दिया जा सकता है। 5 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम हो सकता है जो कि वॉइस कमांड, नैविगेशन और 8 स्पीकर सिस्टम को सपोर्ट करेगा।
  • डायमेंशन
    Tiago NRG पुराने मॉडल के मुकाबले ज्यादा लंबी और चौड़ी हो सकती है। इसका ग्राउंट क्लियरेंस अधिक होने के साथ ही इसमें बॉडी क्लैडिंग भी दी जा सकती है। उम्मीद है कि ग्राउंड क्लियरेंस को 165एमएम से बढ़ाकर 180mm किया जाएगा।
  • इंजन
    इसके इंजन में शायद ही कोई बदलाव हो। इंजन परफॉर्मेंस सेम रहने की उम्मीद है। इसमें भी पेट्रोल और डीजल के आॅप्शन मिलेंगे। पेट्रोल मॉडल में 1.2-litre, 3 सिलिंडर इंजन होगा जो कि 84bhp और 114Nm का आउटपुट देगा।
  • थ्री पॉट मोटर
    डीजल मॉडल में 1.0-litre, थ्री पॉट मोटर होगा जो कि 69bhp और 140Nm का आउटपुट देगा। दोनों ही इंजनों को 5 स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन से लैस किया जाएगा लेकिन इसमें आॅटोमैटिक का आॅप्शन नहीं मिलेगा।
  • टियागो ऐक्टिव नहीं होगी
    टाटा ने 2016 आॅटो एक्स्पो में Tiago Aktiv शोकेस की थी। टियागो एनआरजी और इसमें क्रॉसओवर का बेसिक आइडिया सेम हो सकता है लेकिन ये दोनों अलग होंगी। लॉन्च होने के बाद टियागो एनआजी का मुकाबला Maruti Suzuki Celerio X और Renault Kwid आदि कारों से होगा।