चना के भाव मजबूत, तुवर एवं उड़द में सीमित उतार-चढ़ाव की संभावना

0
8

मुम्बई। इंडिया पल्सेस एंड ग्रेन्स एसोसिएशन ने कहा है कि निकट भविष्य में चना का भाव कुछ मजबूत रह सकता है जबकि तुवर एवं उड़द की कीमतों में सीमित उतार-चढ़ाव आने की संभावना है।

कम आपूर्ति, मजबूत मांग तथा मिलर्स एवं स्टॉकिस्टों की लिवाली से चना बाजार को आगे भी सहयोग-समर्थन मिलता रहेगा। जल्दी ही भारत में त्यौहारी सीजन आरंभ होने वाला है जिसमें खासकर बेसन की मांग माफी बढ़ सकती है। मार्केट में सीमित आवक को देखते हुए दाल मिलर्स / प्रोसेसर्स चना का स्टॉक बनाने और बढ़ाने का प्रयास कर सकते हैं। 

ऑस्ट्रेलिया में चना फसल का परिदृश्य उत्साहवर्धक नहीं है। वहां उत्पादन में भारी गिरावट आने की आशंका है। इससे निर्यात योग्य स्टॉक में कमी आएगी और आयातक देशों की मांग बढ़ने पर भाव ऊंचा एवं तेज हो सकता है।

वैसे सरकार  के पास अभी चना का अच्छा खासा स्टॉक मौजूद है जिससे घरेलू बाजार में आपूर्ति एवं उपलब्धता बढ़ाने में मदद मिल सकती है। खरीफ कालीन दलहन फसलों का रकबा गत वर्ष से पीछे चल रहा है लेकिन निर्यातक देशों में अभी बिजाई समाप्त नहीं हुई है तुवर एवं उड़द का भाव अगर बढ़ता है तो घरेलू बाजार भी प्रभावित हो सकता है।