कोटा में बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से केश लेन देन, चेकों की क्लियरिंग ठप

0
227

कोटा। एआईबीईए के आव्हान पर सोमवार को सरकार की बैंक व बैंक कर्मियों विरोधी नीतियों को लेकर शहर के स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया को छोड कर सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों में हड़ताल रही। इस दौरान हड़ताली कर्मचारियों ने बैंक ऑफ़ बडौदा झालावाड रोड कोटा शाखा पर प्रदर्शन कर सरकारी बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाया। राजस्थान प्रदेश बैंक एंप्लाइज यूनियन कोटा यूनिट के उप महासचिव पीके पाटोदी ने बताया कि किसी भी राष्ट्रीयकृत बैंक में केश लेन देन, चेकों की क्लियरिंग व अन्य कार्य नहीं हुये।

हड़ताल में एआईबीईए के साथ एआईबीओए तथा बेफी संगठन शामिल हैं। वहीं इनबॉक्, आईबॉक् आदि संगठनों ने अपना नैतिक समर्थन देकर हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि इस दो दिन की देशव्यापी हड़ताल में केंद्रीय श्रमिक संगठनों से जुड़े करोड़ों श्रमिक एवं देश में विभिन्न स्वतंत्र श्रमिक संगठनों के लाखों कर्मचारी भारत सरकार की जनविरोधी व श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ शामिल हैं। प्रदर्शनकारी बैंक कर्मियों को अशोक ढल, पदम पाटोदी, ललित गुप्ता, हेमराज सिंह गौड़, डीएस साहू, अनिल एरन, यतीश शर्मा आदि ने सम्बोधित किया।

उन्होंने बताया कि सरकारी बैंकों में 29 मार्च को भी हड़ताल रहेगी। इस दौरान सभी हड़ताली बैंक कर्मचारी सुबह 9.30 बजे सेंट्रल बेंक ऑफ़ इण्डिया गोरधनपुरा सर्किल शाखा के सामने एकत्रित होकर आंदोलनात्मक प्रदर्शन करेंगे।