कोटा मंडी/ लिवाली कमजोर रहने से उड़द, चना और मक्का मंदी रही

1254

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में शुक्रवार को लिवाली के अभाव में उड़द 400 रुपये प्रति क्विंटल लुढ़क गया। चना 50 रुपये और मक्का 50 रुपये प्रति क्विंटल मंदा रहा। लहसुन की आवक लगभग 4000 कट्टे की रही। अन्य कृषि जिन्सो की आवक लगभग 50000बोरी की रही। जिंसों के भाव इस प्रकार रहे –

गेहूं लस्टर 1950 से 2015 गेहूं मिल क्वालिटी 1950 से 2041एवरेज 1970 से 2081 लोकवान 1950 से 2100 पीडी 1950 से 2100 गेहूं टुकडी 2050 से 2200 मक्का 1500 से 1950 जौ 1700 से 1950 ज्वार 1500 से 3000 रुपये प्रति क्विंटल।

धान लाजवाब (1509 )2200 से 2401धान पूसा 4 (1121) 2400 से 2701धान सुगन्धा 1500 से 2170 धान पूसा 1 2000 से 2300 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3000 से 4011सरसों 3400 से 4025अलसी 4000 से 4701तिल्ली 8000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 3200 से 4400 धनिया बादामी 5500 से 6300 ईगल 5500 से 6551 रंग दार 6000 से 7100 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन 3000 से 15000 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

मूंग 5100 से 6000 उड़द पुराना 3000 से 6300 उड़द नया 4000 से 7000 चना 3600 से 4100 चना काबुली 3500 से 5000 चना पेप्सी 3200 से 4100 चना मौसमी 3400 से 4100 मसूर 3800 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 3000 से 3550 रुपये प्रति क्विंटल।