कोटा मंडल से गुजरने वाली 26 ट्रेनें 13 फरवरी तक रद्द

    1242

    कोटा। गुर्जर आंदोलन के चलते दिल्ली से मुंबई की ओर जाने वाली किसी भी ट्रेन का कोटा होकर संचालन नहीं हो रहा है। कुछ ट्रेनें रद्द हैं तो कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है। कोटा मंडल से गुजरने वाली 26 ट्रेनें 13 फरवरी तक रद्द गई हैं। 11 फरवरी को चलने वाली 10 ट्रेनें और 12 फरवरी को चलने वाली 12 ट्रेनें भी रद्द की गईं, जबकि 13 फरवरी को चलने वाली 15 ट्रेनों को रद्द किया गया है।

    इंदौर-नई दिल्ली इंटरसिटी, कोचुवेली-चंड़ीगढ़, मडगांव-निजामुद्दीन एक्स.रद्द रहेगी।12 व 13 फरवरी को मडगांव-चंडीगढ़ एक्स. और इंदौर-नई दिल्ली इंटरसिटी रद्द रहेगी। जनता एक्स., मुंबई सेन्ट्रल-नई दिल्ली, राजधानी एक्स., अगस्त क्रांति राजधानी एक्स., इंदौर-जम्मूतवी एक्स. भी निरस्त रहेगी।

    बान्द्रा के लिए स्पेशल सुपरफास्ट
    रेल प्रशासन ने सवाईमाधोपुर से बान्द्रा के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन बान्द्रा से सवाईमाधोपुर के बीच 10 से 12 फरवरी तक चलेगी।

    25 हजार रेल यात्रियों ने कराए टिकट निरस्त
    उत्तर रेलवे ने दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर पटरियों पर बैठे प्रदर्शनकारियों के चलते 10 फरवरी को चलने वाली 18 ट्रेनें रद्द कीं। 26 ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया है। इससे रोज करीब 80 हजार यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। करीब 25 हजार यात्रियों ने टिकट निरस्त करवाए हैं।