कोटा दशहरा 2022: अटल राष्ट्रीय कवि सम्मेलन आज, स्थानीय कवि मचाएंगे धमाल

0
682

कोटा। राष्ट्रीय दशहरा मेला 2022 में शुक्रवार को रात्रि 8 बजे से विजय श्री रंगमंच पर राष्ट्रीय अटल कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। मेला समिति अध्यक्ष मंजू मेहरा ने बताया कि कवि सम्मेलन में देश के जाने-माने कवि अपनी रचनाओं से जनता को सराबोर करेंगे।

सम्मेलन में उदयपुर से अजातशत्रु, ऋषभदेव से बलवंत बल्लू, बारां से सुरेंद्र यादवेंद्र, आगरा से शशांक प्रभाकर, मथुरा से श्याम सुंदर अकिमचंद्र, चेचट् से अर्जुन अल्हड़, रतलाम से पुष्पेंद्र पुष्प, नीमच से प्रेरणा ठाकुर, जयपुर से अशोक चारण, मंदसौर से मुन्ना बेटरी, दौसा से सपना सोनी, मुंबई से सुनील व्यास, दिल्ली से अमित शर्मा, आसीन्द से रणजीत राणा, इंदौर से अतुल ज्वाला, कोटा से निशामुनि गौड़, राजेंद्र पंवार, संजय शुक्ल, देवेंद्र वैष्णव, नरेश निर्भीक, ओम सोनी, भूपेंद्र राठौड़, प्रदीप पंवार, बालकवि आदित्य, कविता किरण काव्य पाठ करेंगी।

आज से स्थानीय कलाकार सजाएंगे शाम
राष्ट्रीय मेला दशहरा में शुक्रवार से किसान रंगमंच पर कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां प्रारंभ होगी। मेला समिति सदस्य और किसान रंगमंच की प्रभारी चेतना माथुर ने बताया कि किसान रंगमंच पर प्रतिदिन शाम 7.30 बजे स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन 7 दलों की प्रस्तुतियां होंगी। शुक्रवार को ओम एंड पार्टी, जुगनू म्युजिकल ग्रुप, कुमार बबलू, निर्मल इवेंट्स, आई ड्रीम आर्केस्ट्रा, बीजे ग्रुप, स्टोन हार्ट डांस ग्रुप के कलाकार विभिन्न प्रस्तुतियां देंगे।

प्रतियोगिताएं भी होगी: मेला अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को रात्रि 7.30 बजे विजय श्री रंगमंच पर सबसे लंबी व छोटी महिला एवं सबसे लंबा व छोटा पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।