कोटा। दी इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया के नार्दर्न रीजनल काउंसिल (NIRC) की 67वीं वार्षिक आम सभा एवं सम्मान समारोह शुक्रवार को को दिल्ली में आयोजित किया गया। इस सभा में कोटा चैप्टर को वर्ष 2025-26 के लिए उत्तर भारत क्षेत्र के सर्वश्रेष्ठ चैप्टर में तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जिसे कोटा चेप्टर के सेक्रेटरी सीएमए मुकुट बिहारी सोंखिया एवं सीएमए तपेश माथुर ने प्राप्त किया।
कोटा चैप्टर के चेयरमैन सीएमए राजेंद्र नाटाणी ने बताया कि सीएमए स्टूडेंट्स मेंबर्स व प्रोफेशनल के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय कार्यों के लिए कोटा चैप्टर को वर्ष 2025-26 में कैटेगिरी सी में बेस्ट चैप्टर अवार्ड से सम्मानित किया गया।
सचिव सीएमए मुकुट बिहारी सोखिन्या ने बताया कि स्टूडेंट्स के लिए कॅरियर काउंसलिंग, शिक्षण कक्षायें, मोटिवेशनल सेमिनार, इंडस्ट्री विजिट, कैंपस प्लेसमेंट व विभिन्न सेमिनार समेत विविध गतिविधियों व साथ ही सदस्यों के तकनीकी ज्ञान में अभिवृद्धि और स्वास्थ्य जागरुकता के उद्देश्य से विभिन्न वेबीनार व सेमिनार भी आयोजित किये गए।
वाइस चेयरमैन सुरेन्द्र प्रकाश गुप्ता ने इसे टीम वर्क से कार्य करने की उपलब्धि बताया एवं चैप्टर की समस्त टीम का धन्यवाद दिया। नार्थन रिजन के पूर्व चेयरमैन एवं रिजनल कॉउन्सिल मेम्बर सीएमए सत्यनारायण मित्तल ने कोटा चैप्टर की इस उपलब्धि पर चैप्टर के समस्त पदाधिकारियों बधाई दी है।

