कैट परीक्षा की आंसर-की जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

169

नई दिल्ली। IIM CAT 2022 Answer Key: भारतीय प्रबंधन संस्थान ने IIM CAT 2022 की आंसर-की जारी कर दी है। उम्मीदवार जो कॉमन एडमिशन टेस्ट के लिए उपस्थित हुए हैं, वे आईआईएम कैट की ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाकर आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं।

परीक्षा 27 नवंबर, 2022 को आयोजित की गई थी। आंसर-की (CAT 2022 Answer Key) डाउनलोड करने और उस पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए विंडो 1 दिसंबर, 2022 से 4 दिसंबर, 2022 तक खुली रहेगी। उम्मीदवार 4 दिसंबर तक ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

2.55 लाख रजिस्टर्ड उम्मीदवारों में से लगभग 2.22 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल उपस्थिति लगभग 87 फीसदी थी। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवार IIM CAT की ऑफिशियल वेबसाइट देख सकते हैं।

IIM CAT 2022 Answer Key इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड

ऐसे भी कर सकते हैं डाउनलोड

सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
इसके बाद वेबसाइट पर दिए गए Login के टैब पर क्लिक करें।
अब एक पेज खुलेगा, यहां पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड सबमिट करें।
आंसर-की आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी।
अब इसे चेक और डाउनलोड कर लें।