कहीं राहत, कहीं आफतः स्मार्टफोन महंगा, रेल टिकट बुकिंग सस्ता

921
नई दिल्ली । बजट 2017-18 में वित्त मंत्री अरूण जेटली ने जिन टैक्स को नए वित्त वर्ष से लागू करने की घोषणा की थी, वह एक अप्रैल यानी आज से लागू हो रहे हैं। 1 अप्रैल नए वित्तीय वर्ष के साथ ही नए नियमों के लागू होने से रोजमर्रा की कई चीजों की कीमतों पर असर पड़ना तय है।
ऐसे में हम आपको बताते हैं कि कौन-कौन सी चीजें सस्ती होंगी और किन चीजों के लिए आपको पहले ये ज्यादा कीमत अदा करनी होगी।
ये चीजें होंगी महंगी
1- अगर आप स्मार्टफोन खरीदने की सोच रहे हैं तो फिर आपको आज से इसके लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी क्योंकि इसमें लगने वाले प्रिंटेड सर्किट बोर्ड पर सीमा शुल्क लगा दिया गया है।
2- कार, मोटरसाइकिल और व्यावसायिक वाहनों के बीमा एक अप्रैल से महंगे होंगे, इससे वाहन खरीदना महंगा हो जाएगा।
3- तंबाकू वाले पान मसाले, गुटखा और सिगरेट के दाम बढे़ंगे।
4- चांदी के सामानों की कीमतें बढ़ेंगी।
5- स्टील के बर्तनों और एल्यूमीनियम के कई सामानों के दाम भी एक अप्रैल से बढ़ जाएंगे।
6- LED बल्ब भी महंगे होंगे।
7- अब वाहन चालकों को 5 से 10 रुपये ज्यादा टोल टैक्स चुकाना होगा।
ये 6 चीजें होंगी सस्ती
1- अगर आप एक अप्रैल के बाद घर खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको इसका लाभ होगा। सरकार ने सस्ते मकान उपलब्ध कराने के इरादे से होम लोन पर लगने वाले ब्याज पर छूट का ऐलान किया था।
2- खराब पानी की समस्या से पीडि़त हैं तो अब आपके लिए खुशखबरी है, अब आरओ के दाम पहले से कम हो जाएंगे। साफ पानी के लिए घर पर आरओ लगवा सकेंगे।
3- रेल टिकट बुकिंग अब सस्ती हो जाएगी, टिकट पर लगने वाला सर्विस चार्ज कम कर दिया गया है।
4- इस वित्तीय वर्ष से डाक की सुविधा पहले से सस्ती होने वाली है।
5- लेदर के सामान सस्ते होंगे।
6- बायोगैस के दाम कम होंगे।