इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की 9 महीने में रिकॉर्ड बिक्री, 15 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिकीं

0
25

नई दिल्ली। कम रनिंग कॉस्ट और सस्ते मेंटेनेंस की वजह से लोग इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स (इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर) खरीदना पसंद करते हैं। भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की डिमांड लगातार बढ़ रही है और इसकी गवाही बिक्री के आंकड़े दे रहे हैं।

भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट के लिए साल 2026 की पहली तीन तिमाहियां (जनवरी से सितंबर) बेहद शानदार रही हैं। इस साल के शुरुआती 9 महीनों में भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री 15 लाख यूनिट्स से ज्यादा रही। आइए आपको इसके बारे में डिटेल में बताते हैं।

वाहन (Vahan) डेटा के मुताबिक जनवरी से सितंबर 2026 के बीच भारत में कुल 15.61 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का रजिस्ट्रेशन दर्ज हुआ है। इस कुल बिक्री में देश की चार प्रमुख कंपनियों टीवीएस मोटर, बजाज ऑटो, एथर एनर्जी और हीरो मोटोकॉर्स का अहम योगदान रहा। इन कंपनियों की हिस्सेदारी 76 फीसदी (तीन-चौथाई से ज्यादा) रही है।

पिछले साल के रिकॉर्ड टूटे

  • 2025 के मुकाबले भारी उछाल – गाड़ीवाड़ी की रिपोर्ट (Ref) के मुताबिक जनवरी से सितंबर 2025 के दौरान 9.61 लाख यूनिट्स का रजिस्ट्रेशन हुआ था। इस साल इस अवधि में 62% की सालाना बढ़ोत्तरी के साथ 6 लाख ज्यादा इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई है।
  • 2025 का आंकड़ा पीछे छूटा – साल 2025 में पूरे 12 महीनों के दौरान कुल 13.42 लाख यूनिट्स बिकी थीं, जबकि 2026 में शुरुआती 9 महीनों में ही 15.61 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। इस साल यह आंकड़ा 2.19 लाख यूनिट्स आगे निकल चुका है।
  • सितंबर में जबरदस्त मांग – अकेले सितंबर 2026 में 1.97 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का रजिस्ट्रेशन हुआ, जो अगस्त के मुकाबले 7.7% ज्यादा है।

TVS और बजाज का दबदबा

  • मार्केट लीडर्स – सितंबर की कुल बिक्री में आधा हिस्सा अकेले टीवीएस और बजाज कंपनी का रहा। मार्केट में टीवीएस आईक्यूब, टीवीएस ऑर्बिटर और बजाज चेतक जैसे स्कूटर्स की भारी मांग बनी हुई है।
  • Ather और Hero की बिक्री बढ़ी – एथर रिज्ता और हीरो वीडा (VX सीरीज) इलेक्ट्रिक स्कूटर की मांग बढ़ने से एथर एनर्जी और हीरो मोटोकॉर्प ने भी अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है।
  • ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री – जहां कई कंपनियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं, वहीं ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री में गिरावट देखी गई है।

कंपनियां जुटा रहीं फंड

  • उभरती कंपनियां – रिवर मोबिलिटी की बाजार हिस्सेदारी 2025 के 1.27% से बढ़कर सितंबर 2026 में 2.46% हो गई है। अल्ट्रावायलेट और ओबेन इलेक्ट्रिक ने भी अपना मार्केट शेयर बढ़ाया है।
  • फंडिंग और नेटवर्क विस्तार – उत्पादन बढ़ाने, शोरूम नेटवर्क मजबूत करने और नए मॉडल्स लॉन्च करने के लिए ओला, एथर, रिवर, सिंपल एनर्जी, बाउंस, ओबेन, अल्ट्रावायलेट और मैटर जैसी कंपनियों ने हाल ही में नया फंड जुटाया है।