इंदौर बाजार/ मूंगफली तेल और सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में गिरावट

0
313

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में शनिवार को त्योहारी मांग निकलने से शक्कर भाव में सुधार देखा गया। कारोबारी सूत्रों के मुताबिक शक्कर में छह गाड़ी की आवक हुई। खाद्य तेल बाजार में शनिवार को मूंगफली तेल 10 रुपये और सोयाबीन रिफाइंड तेल के भाव में पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम की गिरावट रही। तिलहन में सोयाबीन 100 रुपये प्रति क्विंटल महंगा बिका।

शक्कर: शक्कर 3660 से 3700, शक्कर (एम) 3760 से 3800 रुपये प्रति क्विंटल। खोपरा गोला: खोपरा गोला 158 से 178 रुपये प्रति किलोग्राम।खोपरा बूरा 1900 से 3175 रुपये प्रति 15 किलोग्राम।

हल्दी: हल्दी (खड़ी) सांगली 160 से 162, हल्दी (खड़ी) निजामाबाद 100 से 120, पिसी हल्दी 165 से 185 रुपये प्रति किलोग्राम। साबूदाना: साबूदाना 5500 से 7000, पैकिंग में 7200 से 7300 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा: गेहूं आटा 1410, मैदा 1490, रवा 1600, चना बेसन 3300 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

तिलहन: सरसों (निमाड़ी) 5800 से 6000, सोयाबीन 4200 से 5100 रुपये प्रति क्विंटल। तेल: मूंगफली तेल 1660 से 1680, सोयाबीन रिफाइंड तेल 1265 से 1270, सोयाबीन साल्वेंट 1230,से 1235, पाम तेल 985 से 990 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

कपास्या खली: कपास्या खली इंदौर 2000, कपास्या खली देवास 2000, कपास्या खली उज्जैन 2000, कपास्या खली खंडवा 1950, कपास्या खली बुरहानपुर 1950 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या खली अकोला 2950 रुपये प्रति क्विंटल।