आलाकमान ने अशोक गहलोत और सचिन पायलट को बनाया एमपी में स्टार प्रचारक

0
63

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को मध्य प्रदेश में स्टार प्रचारक बनाया गया है। पार्टी ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। इस लिस्टमें 40 नेताओं के नाम शामिल है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, के सी वेणुगोपाल, रणदीप सिंह सुरजेवाला, मुकुल वासनिक, जितेंद्र सिंह, कमलनाथ, डॉ गोविंद सिंह, दिग्विजय सिंह, भूपेश बघेल, अशोक गहलोत, सुखविंदर सिंह सुक्कू, दीपक बावरिया, कांतिलाल भूरिया, सुरेश पचौरी, अरुण यादव, कमलेश्वर पटेल, ओमकार सिंह मरकाम, अजय सिंह राहुल, विवेक तन्खा, राजमणि पटेल, सचिन पायलट, नकुलनाथ, मीनाक्षी नटराजन, जीतू पटवारी, राज बब्बर, कन्हैया कुमार, आरिफ मसूद, शेख अलीम, संजय मसानी, सुनील केदार, अशोक सिंह, राधेलाल बघेल, महेंद्र पटेल, जीवन पटेल, प्रदीप अहिरवार, गुड्डू राजा बुंदेला और अभय दुबे को स्टार प्रचारक बनाया है।

सियासी जानकारों का कहना है कि सचिन पायलट को स्टार प्रचारक बनाकर कांग्रेस आलाकमान गुर्जर वोट साधना चाहते है। ऐसा माना जा रहा है कि सचिन पायलट को गुर्जर बाहुल्य सीटों पर प्रचार के लिए भेजा जाएगा। चंबल बेल्ट में बड़ी संख्या में गुर्जर है। ग्वालियर, भिंड और मुरैना समेत अन्य जिलों में पालट पार्टी प्रत्याशियों का प्रचार करेंगे। इसी प्रकार सीएम गहलोत को ओबीसी वोट बैंक साध सकते हैं। सियासी जानकारों का कहना है कि गहलोत ओबीसी के बड़े चेहरे है। ऐसे में कांग्रेस आलाकमान ने दोनों नेताओं को कांग्रेस का स्टार प्रचारक बनाया है।

मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान
उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश में 17 नवंबर को मतदान है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच माना जा रहा है। हालांकि, कई सीटों पर बसपा कांग्रेस को खेल बिगाड़ सकती है। दोनों ही दलों में टिकट वितरण को लेकर विरोध-प्रदर्शन हो रहे हैं। हालांकि, कांग्रेस से ज्यादा बीजेपी में खींचतान ज्यादा है। एमपी में शिवराज सरकार 18 साल से सत्ता में है। विधानसभा चुनाव 2018 में कांग्रेस की सरकार बनी थी। लेकिन सिंधिया की बगावत की वजह से कमलनाथ सरकार गिर गई।