अभी तक रबी फसलों की 21.37 लाख हेक्टेयर में बुआई, तिलहन का रकबा बढ़ा

0
427

नयी दिल्ली। चालू रबी सत्र में फसल बुवाई का कुल रकबा अभी तक पांच प्रतिशत बढ़कर 21.37 लाख हेक्टेयर हो गया है। इस वृद्धि का कारण तिलहन और मोटे अनाज की बुवाई के रकबे में हुई वृद्धि है। रबी सत्र की फसलों की बुवाई अक्टूबर से शुरू होती है।

एक साल पहले इसी अवधि में, बुवाई का यह रकबा 20.37 लाख हेक्टेयर था। रबी की प्रमुख फसल गेहूँ की बुवाई शुरू हो गई है, लेकिन रकबा अब तक 0.001 लाख हेक्टेयर कम है, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि में 0.07 लाख हेक्टेयर था।

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि गेहूं में, ‘‘केवल जम्मू- कश्मीर राज्य द्वारा 0.001 लाख हेक्टेयर के मामूली क्षेत्र में बुवाई की सूचना दी गई है। धान का रकबा 1.90 लाख हेक्टेयर रहा, जो एक साल पहले इसी अवधि में 3.12 लाख हेक्टेयर था।

दलहन के मामले में इस सत्र में अब तक 3.04 लाख हेक्टेयर में बुवाई की जा चुकी है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह रकबा 4.7 लाख हेक्टेयर था। मोटे अनाज की बुवाई का रकबा 1.17 लाख हेक्टेयर से बढ़कर 1.59 लाख हेक्टेयर हो गया है।

तिलहन के मामले में, अब तक (22 अक्टूबर तक) लगभग 14.84 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में बुवाई की सूचना मिली है, जो एक साल पहले की अवधि में 11.31 लाख हेक्टेयर थी।