नई दिल्ली। Oppo ने भारतीय मार्केट में अपना नया बजट स्मार्टफोन Oppo K14 Lite लॉन्च कर दिया है। कंपनी का यह नया K-सीरीज फोन बड़ी डिस्प्ले, 7000mAh की बैटरी और 120Hz रिफ्रेश रेट जैसे फीचर्स के साथ पेश किया गया है।
फोन में Unisoc T7250 प्रोसेसर दिया गया है और यह Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 पर चलता है। Oppo K14 Lite को दो कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है और इसकी सेल भारत में आज से शुरू हो गई है।
7000mAh बैटरी
Oppo K14 Lite की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 7000mAh बैटरी शामिल है। कंपनी का दावा है कि बैटरी एक बार चार्ज करने पर 55.55 घंटे तक कॉलिंग, 26.84 घंटे तक YouTube वीडियो प्लेबैक और 13.19 घंटे तक PUBG Mobile गेमिंग दे सकती है।
कंपनी के अनुसार, 1800 चार्जिंग साइकल के बाद भी बैटरी अपनी मौजूदा क्षमता का 80 प्रतिशत से ज्यादा बनाए रख सकती है। फोन में 15W चार्जिंग के साथ रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। ड्यूरेबिलिटी के लिए OPPO K14 Lite को IP64 रेटिंग मिली है, जो इसे धूल और पानी की छींटों से सुरक्षा देती है।
कीमत: Oppo डिवाइस की भारत में कीमत 16,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत फोन के 4GB RAM और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए है। फोन को Feather Purple और Stone Brown कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। कंपनी के अनुसार, इसकी सेल Oppo के ई-स्टोर और Flipkart के जरिए शुरू हो गई है।
बैंक ऑफर्स : लॉन्च ऑफर के साथ चुनिंदा बैंक ऑफर्स का इस्तेमाल करने पर 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी मिल सकता है, जिसके बाद इसका इफेक्टिव प्राइस 15,999 रुपये हो जाता है। इसके अलावा तीन महीने का नो-कॉस्ट EMI ऑप्शन भी मिल रह है।

