वैश्य समाज के घटकों को एक मंच पर लाने के सकारात्मक प्रयास हो: राजेश बिरला
कोटा। माहेश्वरी समाज की ओर से मंगलवार को झालावाड़ रोड स्थित माहेश्वरी भवन में आयोजित बैठक में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन कोटा जिला इकाई के अध्यक्ष निर्वाचित होने पर अशोक माहेश्वरी का अभिनंदन किया गया।
पूर्वी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष महेश चंद्र अजमेरा एवं सचिव आनंद राठी ने बताया कि वैश्य समाज द्वारा 23 घटकों को मिलाकर राष्ट्रीय स्तर पर अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मलेन सभी को एक मंच पर लाने का कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर अखिल भारतीय माहेश्वरी सभा पूर्वांचल के उपसभापति एवं मुख्य अतिथि राजेश बिरला ने कहा कि वैश्य समाज के सभी घटक वर्तमान में संगठित होकर समाज को एकजुटता प्रदान कर रहे हैं। पिछले कई वर्षों से व्यापार एवं उद्योग पर्यटन क्षेत्र में कार्य कर रहे अशोक माहेश्वरी को अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन के कोटा जिला इकाई के अध्यक्ष बनने से वैश्य समाज कोटा जिले में और मजबूत होगा।
अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन कोटा जिला इकाई के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान परिस्थितियों के चलते संपूर्ण वैश्य समाज को संगठित एवं एक मंच पर लाने की आवश्यकता है। इसके लिए हमारी पूरी टीम कार्य करेगी।
सभी वैश्य घटकों में आपसी विवाह रिश्ते आदि भी चालू हो गए हैं। वैश्य समाज जनहित के कार्यों में भी अपनी अग्रणी भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष राजेश बिरला के नेतृत्व में समाज निरन्तर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर हो रहा है एवम् सामाजिक क्षेत्र में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहा है।
पूर्वी राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष महेश चंद्र अजमेरा एवं सचिव आनंद राठी को उनके निर्विरोध निर्वाचन पर बधाई दी गई। इस अवसर पर अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन कोटा जिला इकाई के चेयरमेन बद्री विशाल माहेश्वरी, झालावाड़ इकाई के अध्यक्ष का भी स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
बैठक में माहेश्वरी समाज के बूंदी जिला अध्यक्ष चंद्रभान लाठी, झालावाड़ जिला अध्यक्ष महावीर बांगड़, बांरा जिला अध्यक्ष जयनारायण माहेश्वरी (हल्दिया), जिला माहेश्वरी सभा कोटा के अध्यक्ष सुरेश काबरा, सचिव ओम गट्टानी, माहेश्वरी सेवा संस्थान नया कोटा के अध्यक्ष प्रमोद भंडारी एवं माहेश्वरी पंचायत के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल माहेश्वरी सहित कई समाज बंधु मौजूद थे।

