WhatsApp पर क्या आप भी नहीं भेज पा रहे दिवाली स्टिकर, जानिए तरीका

0
3396

 WhatsApp पर दिवाली की  शुभकामनाओं का तांता लगा हुआ है। आप भी किसी को दिवाली की शुभकामनाएं भेज रहे होंगे और आपको भी कोई भेज रहा है। इन्हीं शुभकामनाओं में दिवाली स्टिकर वाले मैसेज भी आ रहे हैं। ये शानदार स्टिकर लोगों को पसंद भी आ रहे हैं लेकिन कई लोगों के फोन में यह स्टिकर सपोर्ट नहीं कर रहा है या फिर कई लोगों को यह पता ही नहीं है कि इस तरह के स्टिकर व्हाट्सऐप पर भेजें कैसे।

हम आपको इसका तरीका बताते हैं। सबसे पहले आपको बता दें कि यदि आप इस तरह के दिवाली स्टिकर व्हाट्सऐप पर भेजना चाहते हैं तो अपने व्हाट्सऐप को गूगल प्ले-स्टोर से अपडेट करें। यदि आपको नहीं पता है कि व्हाट्सऐप अपडेट कैसे करें तो आपको बता दें कि आप अपने फोन में मौजूद गूगल प्ले-स्टोर पर जाएं और व्हाट्सऐप सर्च करें।

इसके बाद कई सारे व्हाट्सऐप के लिंक आपको मिलेंगे। उन्हीं में से एक लिंक पर आपको अनइंस्टॉल और अपडेट का विकल्प मिलेगा। यहां से आप अपने ऐप को अपडेट कर सकेंगे।
यदि आपके फोन में दिवाली के नए स्टिकर नहीं दिख रहे होंगे तो व्हाट्सऐप के अपडेट होने के बाद स्टिकर दिखने लगेंगे। अब आपको किसी ने दिवाली का स्टिकर भेजा होगा उस पर क्लिक करें। यहां आपको 3 विकल्प मिलेंगे।

पहला व्यू मोर, दूसरा कैंसिल और एड टू फेवरेट होगा। यहां से आप फेवरेट पर क्लिक करके अपने फोन में स्टिकर ऐप को एड कर सकते हैं और लोगों को दिवाली स्टिकर भेज सकेंगे। दूसरा तरीका यह है कि आप गूगल प्ले-स्टोर से सीधे Diwali Stickers for WhatsApp, WAStickerApps ऐप को डाउनलोड करें और इस ऐप को अपने व्हाट्सऐप में एड करें।

डाउनलोड होने के बाद व्हाट्सऐप में एड करने का विकल्प आपको अपने आप मिल जाएगा, लेकिन कई फोन को व्हाट्सऐप का अपडेट नहीं मिला है। ऐसे में यह ऐप उसमें सपोर्ट नहीं करेगा। तीसरा तरीका आप भी जानते हैं कि जब आपको व्हाट्सऐप का नया अपडेट नहीं मिला है और आपके व्हाट्सऐप में स्टिकर का सपोर्ट नहीं है तो आपके पास एक ही विकल्प है कि नया वाला दिवाली स्टिकर किसी ने आपको भेजा है तो आप उसे आगे फॉरवर्ड कर सकते हैं।