Stock Market: सेंसेक्स 889 अंक उछल कर 77655 पर बंद, निफ्टी 24250 के पार

0
7

नई दिल्ली। Stock Market Closed: मिलेजुले वैश्विक संकेतों और कच्चे तेल की कीमत में तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजार में आज शानदार तेजी के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 888.68 अंक यानी 1.16% की तेजी के साथ 77,654.60 अंक पर बंद हुआ।

वहीं निफ्टी 264.85 अंक यानी 1.10% ऊपर 24,250.20 अंक पर पहुंच गया। इस तेजी से बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4 लाख करोड़ रुपये बढ़कर 483 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। रही।

बीएसई सेंसेक्स कारोबार के दौरान 900 अंक से अधिक उछला जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स भी 24,300 अंक के करीब पहुंचा। सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। हिंदुस्तान यूनिलीवर में सबसे ज्यादा 4.59 फीसदी तेजी रही।

इसके अलावा ट्रेंट, टाटा स्टील, लार्सन एंड टुब्रो, भारती एयरटेल, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, एचसीएल टेक, कोटक महिंद्रा और इटरनल के शेयरों में भी उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर, अडानी पोर्ट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावरग्रिड, बीईएल और एनटीपीसी के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए।