Stock Market: सेंसेक्स 77 हजार से नीचे बंद, निवेशकों के 2.12 लाख करोड़ डूबे

0
2

नई दिल्ली। Stock Market Closed: घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को भी बिकवाली जारी रहने से बेंचमार्क इंडेक्स लगातार 7वें दिन गिरकर बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स 325 अंक गिरकर 76909 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 76 अंकों की कमजोरी के साथ 24078 पर बंद हुआ। बाजार में सबसे ज्यादा बिकवाली एनर्जी सेक्टर में दर्ज की गई। इसके अलावा FMCG और मीडिया सेक्टर में कमजोरी दर्ज की गई। हालांकि, आईटी शेयरों में रौनक रही।

निफ्टी 50 में सबसे ज्यादा टूटने वाला शेयर मैक्स हेल्थ, कोल इंडिया, पावरग्रिड, बजाज फाइनेंस समेत आईटीसी रहे, जो 1-1.7 फीसदी गिरकर बंद हुए। वहीं, एचसीएल टेक का शेयर 2 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहा। JSW स्टील, सन फार्मा और एटरनल के शेयरों में भी 1-1 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई।

बाजार में बुधवार की बिकवाली में निवेशकों को करीब 2.12 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। क्योंकि बुधवार को मार्केट बंद होने के बाद लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप घटकर 488.67 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो मंगलवार को 490.79 लाख करोड़ रुपये था।

बीएसई डेटा के मुताबिक कारोबारी सेशन में 4521 शेयरों में कारोबार हुआ, जिसमें 2479 शेयर गिरकर और 1814 शेयर चढ़कर बंद हुए। इस दौरान 201 शेयरों में लोअर सर्किट लगा। जबकि 191 शेयरों में अपर सर्किट लगा।