Stock Market: सेंसेक्स 505 अंक उछलकर 78493 पर बंद, निफ्टी 24350 के पार

0
14

नई दिल्ली। Stock Market Closed : सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन को सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ बंद हुए हैं।। निफ्टी-50 आज शुक्रवार को 156.80 अंक की तेजी के साथ 24353.55 अंक पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स 504.86 अंक या फिर 0.65 प्रतिशत की तेजी के साथ 78493.54 अंक पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स की 30 में से 25 कंपनियों के शेयरों में उछाल देखने को मिली है। मार्केट क्लोजिंग के टाइम पर हिंदुस्तान यूनिलीवर 4.70 प्रतिशत की तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। आज सनफार्मा, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर गिरावट के साथ बंद हुए हैं।

शुरूआती कारोबार में सुस्त चाल के बाद एफएमसीजी और मेटल और ऑयल एंड गैस शेयरों में खरीदारी से बाजार को सपोर्ट मिला। साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी ने भी बाजार को ऊपर की तरफ खींचा।

बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) सपाट रुख के साथ 77,976.13 अंक पर खुला। दिन के दौरान इंडेक्स ने 78,553.45 के हाई और 77,726.23 का निचला स्तर छुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 504.86 अंक यानी 0.65 फीसदी की उछाल लेकर 78,493 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 (Nifty-50) 24,165 अंक पर लगभग सपाट खुला। ट्रेडिंग सेशन के दौरान निफ्टी ने 24,371.90 का हाई और 24,096.05 के लो रेंज में कारोबार किया। अंत में यह इंडेक्स 156.80 अंक यानी 0.65 फीसदी की बढ़त लेकर 24,353 अंक पर बंद हुआ।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, “घरेलू बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ, जिसे पश्चिम एशिया में समाधान की बेहतर उम्मीदों और FIIs के फिर से शुद्ध खरीदार बनने से समर्थन मिला। इजराइल और लेबनान के बीच युद्धविराम से कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल से नीचे रहीं, जिससे आयात पर निर्भर अर्थव्यवस्थाओं पर दबाव कम हुआ।”

उन्होंने आगे कहा कि आरबीआई के कदमों और भू-राजनीतिक तनाव में नरमी के चलते रुपया भी मजबूत हुआ। FMCG सेक्टर ने बढ़त का नेतृत्व किया, जिसे कीमतों में बढ़ोतरी, बेहतर बिजनेस अपडेट और आकर्षक वैल्यूएशन का समर्थन मिला