Stock Market: सेंसेक्स 48 अंक चढ़कर 74199 पर और निफ्टी 22950 के पार खुला

0
16

नई दिल्ली। Stock Market Update : कमजोर ग्लोबल संकेतों के बावजूद घरेलू शेयर मार्केट की शुरुआत आज हरे निशान से हुई। सेंसेक्स 48 अंक ऊपर 74199 के लेवल पर खुला। जबकि, निफ्टी भी 27 अंकों के फायदे के साथ 22960 के लेवल से शुक्रवार के कारोबार की शुरुआत की। सेंसेक्स में ट्रेंट के शेयरों में करीब 6 प्रतिशत की तेजी है। इन्फोसिस 2 प्रतिशत से अधिक बढ़त के साथ 1168.30 रुपये पर पहुंच गया था। टेक महिंद्रा और टीसीएस में भी 1 फीसद से अधिक की तेजी है।

गुरुवार को बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
गुरुवार, 29 अक्टूबर को भारतीय शेयर बाजार में जोरदार खरीदारी देखने को मिली थी। बैंकिंग, FMCG और IT शेयरों में तेजी के चलते दोनों प्रमुख सूचकांक 1% से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 905 अंक यानी 1.24% बढ़कर 74,151.04 पर बंद हुआ और निफ्टी 237 अंक यानी 1.05% चढ़कर 22,936 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स-निफ्टी के लिए वैश्विक बाज़ारो के संकेत

  • क्रूड ऑयल : कच्चे तेल की कीमतें 115 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य तनाव बढ़ने की आशंका से तेल की कीमतों में और तेजी आने का खतरा है। इससे महंगाई बढ़ने, कंपनियों की लागत में इजाफा होने और निवेशकों की धारणा कमजोर पड़ने का खतरा रहता है।
  • गिफ्ट निफ्टी : शुक्रवार सुबह पौने 9 बजे के करीब गिफ्ट निफ्टी करीब 22992 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। यह पिछले बंद स्तर से लगभग 50 अंक नीचे था। इससे भारतीय बाजार की सपाट से कमजोर शुरुआत के संकेत मिल रहे हैं।
  • अमेरिकी शेयर बाजार: गुरुवार को टेक कंपनियों के कमजोर नतीजों के कारण गिरावट देखने को मिली। नैस्डैक 1.4% गिरा। डॉऊ जोन्स करीब 130 अंक नीचे बंद हुआ और एसएंडपी 500 में 0.3% की गिरावट आई।
  • एशियाई बाजार: अमेरिकी टेक शेयरों में गिरावट का असर शुक्रवार को एशियाई बाजारों पर भी देखने को मिला। दक्षिण कोरिया का कोस्पी शुरुआती कारोबार में करीब 4% गिर गया। जापान के निक्केई 225 में शुरुआती कारोबार के दौरान करीब 1.47% की गिरावट दर्ज की गई।