नई दिल्ली। Stock Market Closed:पश्चिम एशिया में ईरान-अमेरिका के बीच जारी संघर्ष, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के बीच आज घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ है। 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 0.45 फीसदी चढ़कर हरे निशान में 74,336.45 पर बंद हुआ। इसमें 332.63 अंकों की तेजी दिखी। वहीं, 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 0.43 फीसदी बढ़कर हरे निशान में 23,217.60 पर बंद हुआ। इसमें 99 अंकों का उछाल दिखा।
मार्केट बंद के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से टॉप गेनर आईटीसी रहा, जिसमें 2.46 फीसदी की तेजी दिखी। वहीं, सेंसेक्स के 30 शेयरों में से टॉप लूजर टीसीएस रहा, जिसमें 2.60 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार के दौरान आज सेंसेक्स तेजी के साथ 450 अंक चढ़ा दिखा।
इसकी ओपनिंग 74,249.31 पर हुई। निफ्टी, जो 50 शेयरों का इंडेक्स है, यह आज हरे निशान में 23,576.15 पर खुला। मार्केट के शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 6 में गिरावट और 24 में उछाल दिखा। मार्केट बंद के दौरान सेंसेक्स 0.45 फीसदी चढ़कर 74,336.45 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 0.43 फीसदी बढ़कर 23,217.60 पर बंद हुआ।

