नई दिल्ली। Stock Market Closed : भारतीय शेयर बाजारों में शुक्रवार को तेज हलचल देखने को मिला। सुबह सुस्त शुरुआत के बाद अंत में बढ़त के साथ क्लोजिंग देखने को मिली। बेंचमार्क इंडेक्स करीब आधे-आधे फीसदी की तेजी के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 308 अंक चढ़कर 74459 पर बंद हुआ, जो सेशन के दौरान 74082 तक फिसला था। वहीं, निफ्टी 22905 के निचले स्तरों से रिकवर करके 23053 पर बंद हुआ।
निफ्टी में शामिल 50 में से 29 शेयरों में तेजी दर्ज की गई। जबकि 21 शेयर गिरकर बंद हुए। इंडेक्स में ट्रेंट का शेयर 5.4 फीसदी की तेजी के साथ टॉप गेनर रहा। इंडिगो और इंफोसिस भी टॉप गेनर्स रहे। वहीं, श्रीराम फाइनेंस का शेयर 2.13 फीसदी की कमजोरी के साथ टॉप लूजर रहा।
बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी IT और फार्मा सेक्टर में दर्ज की गई। NSE पर निफ्टी IT इंडेक्स 2.3 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। फार्मा इंडेक्स 1.5 फीसदी उछला। जबकि ऑटो, FMCG, रियल्टी समेत सरकारी बैंकों में तेज बिकवाली देखने को मिली।
ब्रॉडर मार्केट में भी बिकवाली दर्ज की गई। स्मॉलकैप इंडेक्स 1.85 फीसदी और मिडकैप इंडेक्स 0.93 फीसदी की कमजोरी के साथ बंद हुए। वॉलिटैलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 1.25 फीसदी की मजबूती के साथ 15.13 पर बंद हुआ।

