Stock Market: सेंसेक्स 304 अंकों की बढ़त के साथ 69,800 के पार, निफ्टी 20,969 पर बंद

0
50

मुंबई। Stock Market Closed: आरबीआई के मॉनेटरी पॉलिसी रिव्यू के बाद घरेलू शेयर बाजारों में जोरदार उछाल आया। आज के कारोबार में BSE सेंसेक्स 304 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 68 अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा। इस दौरान बाजार के प्रमुख इंडेक्स एक बार फिर ऑल टाइम हाई पर पहुंचे। निफ्टी पहली बार 21000 पार पहुंचने में सफल रहा। शुक्रवार को सेंसेक्स 303.91 (0.43%) अंकों की बढ़त के साथ 69,825.60 के लेवल पर बंद हुआ। दूसरी ओर, निफ्टी 68.25 (0.33%) अंकों की मजबूती के साथ 20,969.40 के स्तर पर बंद हुआ।

आरबीआई एमपीसी की ओर से रेपो रेट को 6.5% पर अपरिवर्तित रखने के फैसले का बाजार पर सकारात्मक असर पड़ा। हालांकि व्यापक बाजारों में तेज मुनाफावसूली देखी गई और दोनों बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांक 1 प्रतिशत तक नीचे आ गए। केंद्रीय बैंक ने रीपो रेट को 6.5 प्रतिशत पर कायम रखा और वित्त वर्ष 2024 के लिए GDP ग्रोथ रेट का अनुमान 6.5 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 प्रतिशत कर दिया।

निफ्टी ने पहली बार 21,000 का आंकड़ा पार किया
इससे पहले मॉनेटरी पॉलिसी रिव्यू से उत्साहित होकर दोपहर के कारोबार में निफ्टी 50 बेंचमार्क ने पहली बार 21,000 का आंकड़ा पार किया। निफ्टी सूचकांक को 11 सितंबर को 20,000 अंक से 21,000 अंक पार करने में 60 कारोबारी सत्र लगे। BSE सेंसेक्स में भी बढ़त रही और यह 300 अंक उछलकर 69,888 की नए ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया था। हालांकि, इसके बाद BSE सेंसेक्स और निफ्टी दोनों की बढ़त कुछ कम हो गई।