नई दिल्ली। कावासाकी (Kawasaki) ने बाजार के लिए एकदम नई वर्सेस 900 (वर्सेस 900) को पेश किया है, जो वर्सेस सीरीज में वर्सेस 650 और वर्सेस 1100 के बीच की एक मिडिलवेट एडवेंचर टूरर बाइक है।
यूके में इसके स्टैंडर्ड वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत £10,899 (करीब 12.2 लाख रुपए) तय की गई है, जबकि वर्सेस 900 SE की एक्स-शोरूम कीमत £11,799 (करीब 13.2 लाख रुपए) है। इस मोटरसाइकिल को भारत में कब लॉन्च किया जाएगा, फिलहाल इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
कावासाकी वर्सेस 900 का इंजनस्टैंडर्ड वर्सेस 900 ब्लैक और व्हाइट कलर में मिलेगा। जबकि SE मॉडल रेड/ग्रे और ग्रीन/ब्लैक कलर स्कीम में आता है। इस मोटरसाइकिल में Z900 से लिया गया 948cc का इनलाइन-फोर, लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है।
यह इंजन 9,500rpm पर 120bhp की पावर और 8,000rpm पर 97.3Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ स्टैंडर्ड क्विकशिफ्टर भी दिया गया है।
कावासाकी वर्सेस 900 के फीचर्सइस मोटरसाइकिल में कई राइडिंग मोड, एडजस्टेबल पावर सेटिंग, ट्रैक्शन कंट्रोल और कॉर्नरिंग ABS जैसे फीचर्स मिलते हैं। इन सिस्टम्स को कावासाकी के कॉर्नरिंग मैनेजमेंट फंक्शन के जरिए एक इनर्शियल मेजरमेंट यूनिट (IMU) कंट्रोल करती है।
इसमें स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ 5-इंच का कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है। अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें रडार-बेस्ड एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल दिया है, जिसमें फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग और रियर ब्लाइंड-स्पॉट डिटेक्शन की सुविधा भी है।
SE वैरिएंट में खास तौर पर LED फॉग लैंप, हीटेड ग्रिप्स, हैंड गार्ड, रेडिएटर गार्ड, लोअर इंजन काउल, फ्रेम प्रोटेक्टर और सेंटर स्टैंड जैसे कंपोनेंट्स मिलते हैं। दोनों वैरिएंट में इंजन, चेसिस, सस्पेंशन, ब्रेक, TFT डिस्प्ले और रडार-बेस्ड सेफ्टी फीचर्स एक जैसे हैं। ऑप्शनल एक्सेसरीज में 32-लीटर के पैनियर और 47-लीटर का टॉप बॉक्स शामिल हैं। मार्केट में इसका सीधा मुकाबला ट्रायम्फ टाइगर 900 GT और ट्रायम्फ टाइगर स्पोर्ट 800 जैसे मॉडल से होता है।
कावासाकी वर्सेस 900 का हार्डवेयरवर्सेस 900 की मजबूती की बात करें तो इसमें स्टील ट्रेलिस फ्रेम का इस्तेमाल किया गया है। सस्पेंशन के लिए इसमें 43mm के अपसाइड-डाउन फ्रंट फोर्क्स और रीबाउंड व प्रीलोड एडजस्टमेंट के साथ रियर मोनोशॉक दिया गया है।
यह मोटरसाइकिल दोनों तरफ 17-इंच के एलॉय व्हील्स पर चलती है, जिन पर मेटजेलर रोडटेक 01 टायर लगे हैं। ब्रेकिंग के लिए इसमें कॉर्नरिंग ABS के साथ ट्विन फ्रंट डिस्क और फोर-पिस्टन रेडियल-माउंट कैलिपर्स दिए गए हैं। इसमें 7 पोजीशन एडजस्टेबल विंडस्क्रीन और 825mm से 845mm के बीच एडजस्ट होने वाली सीट हाइट की सुविधा भी मिलती है।

