नई दिल्ली। Stock Market Closed: घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को बिकवाली के दबाव में लाल निशान पर बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी आज सुबह की तेजी अंत तक कायम नहीं रख सके। 30 संवेदी सूचकांक वाला सेंसेक्स 0.09 प्रतिशत या फिर 69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76765.92 अंक पर बंद हुआ।
निफ्टी 0.04 प्रतिशत या फिर 10.60 अंक की गिरावट के साथ 23985.95 अंक पर बंद हुआ है। बाजार पर PSU बैंक, FMCG और केमिकल सेक्टर के शेयरों का दबाव देखने को मिला, जबकि IT सेक्टर ने शानदार प्रदर्शन किया।
सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के साथ 76,765.92 पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 50 10.60 अंक यानी 0.04 फीसदी फिसलकर 23,985.35 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी 50 में हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL), भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (BEL) और कोल इंडिया सबसे ज्यादा नुकसान उठाने वाले शेयरों में शामिल रहे।
मिडकैप और स्मॉलकैप का हाल
व्यापक बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला। निफ्टी मिडकैप इंडेक्स 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ, जबकि निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स 0.22 फीसदी की गिरावट दर्ज की।
सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो निफ्टी FMCG, निफ्टी PSU बैंक और निफ्टी केमिकल इंडेक्स कमजोर रहे। खासतौर पर निफ्टी FMCG ने लगातार दो दिनों की तेजी का सिलसिला तोड़ दिया। दूसरी ओर, निफ्टी IT इंडेक्स 3 फीसदी से अधिक चढ़ा और लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में बढ़त दर्ज करने में सफल रहा।

