NEET UG 2022 Result: नीट यूजी रिजल्ट 7 सितंबर को होगा घोषित

0
299

नई दिल्ली। NEET UG 2022 Result: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट, अंडरग्रेजुएट का परिणाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी 7 सितंबर तक घोषित कर सकता है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए हैं वह आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।

उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि NEET UG आंसर की 31 अगस्त, 2022 तक जारी की जा चुकी है, इसलिए ये NEET UG परिणाम एक सप्ताह के भीतर होने की उम्मीद है। इस समयसीमा पर टिके हुए, एनटीए के इस सप्ताह में ही इन परिणामों की घोषणा करने की उम्मीद है।

अब तक, NEET परिणाम 2022 की तारीख या समय में किसी भी देरी या बदलाव की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। NEET UG 2022 परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को किया गया था। इस बार, 18 लाख से अधिक उम्मीदवार अपने परिणाम घोषित होने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी, एमसीसी भी NEET UG काउंसलिंग शेड्यूल जारी करती है।

इन वेबसाइट्स पर देख सकेंगे रिजल्ट

neet.nta.nic.in
ntaresults.ac.in
nta.ac.in

ऐसे चेक करें रिजल्ट

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. View NEET UG 2022 Result’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. अब मांगी गई जानकारी भरें।
  4. नीट स्कोरकार्ड 2022 स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
    अब इसे डाउनलोड करें।
  5. आप चाहें तो भविष्य के लिए प्रिंटआउट ले सकते हैं।