NEET Result 2023: प्रबंजन और बोरा वरुण ने किया टॉप, देखें टॉपर लिस्ट

63

नई दिल्ली। नीट रिजल्ट neet.nta.nic.in पर मंगलवार देर रात को जारी कर दिया गया है। इस बार नीट में दो स्टूडेंट्स ने टॉप किया है। तमिलनाडु के प्रबंजन जे और आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती ने 720 में से 720 अंक हासिल ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। दोनों के 99.999901 परसेंटाइल मार्क्स आए हैं।

नीट में इस वर्ष 56.21 फीसदी विद्यार्थी पास हुए हैं। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए नीट कट-ऑफ 2023 से ऊपर गई है। नीट यूजी की कटऑफ इस बार 720-137 तक पहुंच गई है जबकि पिछले साल यह 715-117 थी। अब नीट का परिणाम आने के बाद काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी।

नीट काउंसलिंग 2023 ( NEET counselling 2023 ) की सूचना आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जारी की जाती है। एनटीए ने सात मई को भारत के 499 शहरों और दूसरे देशों के 14 शहरों में स्थित 4,097 केंद्रों पर राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (स्नातक) आयोजित की थी। परीक्षा 13 भाषाओं असमिया, बांग्ला, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की गई थी।

एमबीबीएस की कितनी सीटें
बिहार में एमबीबीएस की लगभग 1150 सीटें हैं। इसमें 15 प्रतिशत सीटें केंद्रीय कोटे में जाएंगी। जबकि, देश में 1.03 लाख सीटें हैं।

पटना का शशांक बना बिहार टॉपर
715 अंक लाकर पटना के शशांक कुमार बिहार टॉपर बने हैं। शशांक कुमार को देशभर में 14वीं रैंक मिली है। वहीं देश में 20वें स्थान के साथ शशांक सिन्हा बिहार के दूसरे टॉपर हैं। उन्हें 712 अंक मिले। शशांक कटिहार के हैं।

शुभम बंसल यूपी टॉपर
नीट में तमिलनाडु के प्रबंजन जे, आंध्र प्रदेश के बोरा वरुण चक्रवर्ती ने 99.99 पर्सेंटाइल के साथ पहला स्थान हासिल किया, यूपी में शीर्ष पर रहे शुभम बंसल को ऑल इंडिया रैंकिंग में 16वां स्थान मिला। यूपीकैटेट परीक्षा 2023 के स्नातक पाठ्क्रम में देवरिया के आदित्य सिंह, कानपुर देहात की आकांक्षा मास्टर पाठ्यक्रम और पीएचडी में हिमाचल के राहुल त्रिपाठी अव्वल रहे।

सबसे ज्यादा यूपी से पास
NTA की ओर से बताया गया कि सफल हुए उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश (139961) से हैं। उसके बाद महाराष्ट्र (131008) और राजस्थान (100316) का नंबर है।

टॉप 10 में 4 विद्यार्थी तमिलनाडु के
प्रबंजन जे: AIR 1: 720
कौस्तुव बौरी: AIR 3: 716
सूर्य सिद्धार्थ एन: AIR 6: 715
वरुण एस: AIR 9: 715

टॉप टेन छात्राओं की लिस्ट

  1. प्रांजल अग्रवाल पंजाब, 715 मार्क्स
  2. आशिका अग्रवाल
  3. आर्य आर.एस
  4. मीमांशा मौन
  5. सुमेघा सिन्हा
  6. कानी यासाश्री
  7. बरीरा अली
  8. रिद्धि वजरिंगकर
  9. कवलकुंतला प्रणति रेड्डी
  10. जागृति बोडेड्डुला

नीट यूजी टॉपर्स छात्रों की लिस्ट

  1. प्रबंजन जे – रैंक -1 , तमिलनाडु, 720 मार्क्स, 99.9999019 परसेंटाइल
  2. बोरा वरुण चक्रवर्ती- रैंक-1, आंध्र प्रदेश , 720 मार्क्स, 99.9999019 परसेंटाइल
  3. कौस्तव बौरी – रैंक 3, तमिलनाडु , 716 मार्क्स, 99.9998528 परसेंटाइल
  4. प्रांजल अग्रवाल, रैंक-4, पंजाब , 715 मार्क्स, 99.9998528 परसेंटाइल
  5. ध्रुव आडवानी, रैंक 5, कर्नाटक, 715 मार्क्स, 99.9998528 परसेंटाइल
  6. सूर्य सिद्धार्थ, रैंक 6, तमिलनाडु , 715 मार्क्स, 99.9998528 परसेंटाइल
  7. श्रीनिकेत रवि, रैंक 7, महाराष्ट्र, 715 मार्क्स, 99.9998528 परसेंटाइल
  8. स्वयं शक्ति त्रिपाठी, रैंक 8, ओडिशा, 715 मार्क्स, 99.9998528 परसेंटाइल
  9. वरुण एस, रैंक 9, तमिलनाडु, 715 मार्क्स, 99.9998528 परसेंटाइल
  10. पार्थ खंडेलवाल, रैंक 10, राजस्थान, 715 मार्क्स, 99.9998528 परसेंटाइल