NCDEX पर 5% तेजी का सर्किट लगने से कोटा मंडी में धनिया 300 रुपये उछला

0
11

कोटा मंडी में नई मक्का का श्रीगणेश, ऊपर में 2200 रुपये प्रति क्विंटल बिकी

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में बुधवार को नई मक्का का श्रीगणेश हुआ। कारोबारियों के अनुसार 30 कट्टे नई मक्का की आवक हुई, जो ऊपर में 2200 रुपये प्रति क्विंटल बिकी।

मिलर्स की लिवाली से गेहूं 25 रुपये, चना 100 रुपये तेज बिका। एनसीडीईएक्स पर वायदा तेज रहने से धनिया 300 रुपये उछल गया। नई फसल आने से सोयाबीन पुरानी 50 रुपये मंदी बिकी। कमजोर मांग से सरसों 100 रुपये लुढ़क गई।

कारोबारियों के अनुसार एनसीडीईएक्स पर 5 फीसदी तेजी का सर्किट लगने से अक्टूबर का धनिया वायदा 636 रुपये उछल कर 14540 रुपये, दिसंबर वायदा 620 रुपये बढ़कर 15066 रुपये और जनवरी वायदा 528 रुपये चढ़कर 14974 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 15000 कट्टे और लहसुन की 6000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल क्वालिटी 2650 से 2700, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2700 से 2750, बेस्ट टुकड़ी 2750 से 2840, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 6000, बाजरा 1800 से 2350, मक्का लाल 2000 से 2400, मक्का सफेद 2000 से 2500, मक्का नई 2000 से 2200, जौ 2500 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल। धान (1509 ) नया 3500 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 5000 से 5650, सोयाबीन बेस्ट क्वालिटी 5650 से 5751, सोयाबीन नया 4500 से 5100, सरसो 7000 से 7901, अलसी 8500 से 9550, तिल्ली 7000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल।

मूंग 5500 से 7600, उड़द नया 4500 से 8500, उड़द पुराना 4000 से 7400, चना देशी 5700 से 6350, चना मौसमी नया 5300 से 6300, चना पेप्सी 5300 से 6351, चना डंकी 5000 से 5700, चना काबुली 5500 से 7500 रुपये प्रति क्विंटल ।

लहसुन 5000 से 19500, ऊटी लहसुन 20000, मैथी 5800 से 6400, धनिया बादामी 13000 से 13700, धनिया ईगल 13500 से 14200, धनिया रंगदार 14000 से 15500 रुपये प्रति क्विंटल।