Motorola ने उतारा 35 चमकदार हीरों के साथ Flip फोन, जानें कीमत

0
6

नई दिल्ली। Motorola कंपनी ने अपने पॉपुलर फ्लिप फोन Motorola Razr 2026 का एक खास Swarovski Crystal Edition पेश किया है। नाम से ही साफ है कि इस फोन में टेक्नोलॉजी के साथ ग्लैमर का भी जबरदस्त तड़का लगाया गया है।

इस खास मॉडल को Motorola की Brilliant Collection का हिस्सा बनाया गया है। फोन के बैक पैनल पर एक-दो नहीं, बल्कि 35 Swarovski Crystal हाथ से लगाए गए हैं। इतना ही नहीं, फोन के हिंज पर भी एक बड़ा 32-facet Swarovski Crystal दिया गया है, जो फोन को खोलते और बंद करते समय खास चमक देता है।

फोन को PANTONE Meteorite कलर में पेश किया गया है और इसके बैक पर क्विल्टेड, लेदर जैसा टेक्सचर मिलता है। खास बात यह है कि Motorola ने सिर्फ डिजाइन पर काम नहीं किया है। इसके अंदर 6.96 इंच का फोल्डेबल डिस्प्ले, 50MP डुअल कैमरा, MediaTek Dimensity 7450X चिपसेट और 4,800mAh की बैटरी जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

Motorola Razr 2026 Swarovski Edition की सबसे बड़ी खासियत इसका डिजाइन है। कंपनी ने फोन को PANTONE Meteorite नाम के डार्क शेड में तैयार किया है। इसके ऊपर क्विल्टेड पैटर्न दिया गया है, जो इसे आम फ्लिप फोन से काफी अलग लुक देता है।

बैक पैनल पर Silver Night कलर के 35 Swarovski Crystal हाथ से लगाए गए हैं। यानी हर फोन के डिजाइन को तैयार करने में काफी बारीकी से काम किया गया है। क्रिस्टल फोन के बैक पर अलग-अलग जगहों पर लगाए गए हैं, जिससे रोशनी पड़ने पर फोन चमकता हुआ नजर आता है।

बैक पैनल पर Silver Night कलर के 35 Swarovski Crystal हाथ से लगाए गए हैं। यानी हर फोन के डिजाइन को तैयार करने में काफी बारीकी से काम किया गया है। क्रिस्टल फोन के बैक पर अलग-अलग जगहों पर लगाए गए हैं, जिससे रोशनी पड़ने पर फोन चमकता हुआ नजर आता है।

फोन के फीचर्स : Motorola Razr 2026 में 6.96 इंच का FlexView FHD+ pOLED LTPO डिस्प्ले दिया गया है। इसकी पीक ब्राइटनेस 3000 निट्स तक जाती है। फोन के बाहर की तरफ 3.63 इंच का QuickView pOLED डिस्प्ले मिलता है।

यह 90Hz रिफ्रेश रेट और 1700 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करता है। Gorilla Glass Victus की सुरक्षा भी दी गई है। इसका मतलब फोन को हर छोटे काम के लिए खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

नोटिफिकेशन देखने, कुछ ऐप्स इस्तेमाल करने और दूसरे छोटे कामों के लिए बाहरी स्क्रीन काम आ सकती है। Motorola भी बाहरी डिस्प्ले पर फुल ऐप्स चलाने और मैसेज का जवाब देने जैसे फीचर्स को प्रमोट कर रहा है।

कैमरा: Motorola Razr 2026 Swarovski Edition में पीछे 50MP का मुख्य कैमरा दिया गया है, जिसमें OIS सपोर्ट मिलता है। इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी है। फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रियर कैमरा से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी की जा सकती है।

परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 7450X 4nm प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 8GB LPDDR4X RAM और 256GB स्टोरेज दी गई है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह Android 16 पर चलता है।

Motorola ने इसमें 4,800mAh की बैटरी दी है। कंपनी के मुताबिक सामान्य इस्तेमाल में यह एक चार्ज पर 36 घंटे से ज्यादा की बैटरी लाइफ दे सकती है। फोन में 30W TurboPower फास्ट चार्जिंग और 15W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है।

डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस : फोन को IP48 डस्ट और वॉटर रेजिस्टेंस रेटिंग मिली है। कनेक्टिविटी के लिए 5G SA/NSA, Wi-Fi 6E, Bluetooth 5.4, NFC और USB Type-C जैसे विकल्प मिलते हैं। इसमें डुअल SIM सपोर्ट भी है, जिसमें eSIM और nano SIM का विकल्प दिया गया है। वजन करीब 188 ग्राम है।

कीमत: अमेरिका में Motorola Razr with Crystals by Swarovski की कीमत 899.99 डॉलर रखी गई है। भारतीय कीमत में यह लगभग 85 हजार रुपये के आसपास बैठती है, हालांकि भारत में इसकी आधिकारिक कीमत और उपलब्धता अलग हो सकती है। फोन की सेल चुनिंदा बाजारों में जल्द शुरू होने की जानकारी दी गई है और रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुका है। भारत में इसकी उपलब्धता को लेकर फिलहाल कोई डिटेल नहीं है।