MCX पर सोना वायदा 663 रुपए उछला, चांदी की कीमत 1,321 रुपए बढ़ी

0
613

मुंबई। सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को जबरदस्त तेजी देखी गई है। सोना की कीमतें प्रति दस ग्राम 51,367 रुपए को पार कर गया है। जबकि चांदी की कीमतें 1,321 रुपए प्रति किलो बढ़ गई है। यह 61,919 रुपए पर पहुंच गई है। इस तरह से आने वाले दिनों में इसकी कीमतों में और तेजी आने की उम्मीद है।

जानकारी के मुताबिक मंगलवार को दिल्ली के सोने के बाजार में सोने की कीमतों में अच्छी खासी तेजी देखी गई। इसके साथ चांदी की भी कीमतें बढ़ी हैं। इसका कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमतों में तेजी रही है। सोमवार को सोना 50,704 रुपए प्रति दस ग्राम और चांदी 60,598 रुपए प्रति किलो पर बंद हुई थी।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव 663 रुपए बढ़ गया है। यह इसलिए क्योंकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव बढ़ा है और साथ ही डॉलर की तुलना में रुपया भी गिरा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव 1,882 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी 23.56 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। पटेल ने कहा कि सोने की कीमतें अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव के बहस के पहले बढ़ गई है। मोतीलाल ओस्वाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वीपी नवनीत दमानी ने कहा कि सोने की कीमतें ऊंचाई पर पहुंच गईं जो शुरुआत में हुए नुकसान से अलग था। क्योंकि डॉलर की कीमत आज बाद में होने वाली अमेरिकी राष्ट्रपति डिबेट से पहले दो महीने की ऊंचाई से पीछे हो गई है।