कोटा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन कोटा व समस्त अग्रवाल समाज की इकाइयों का अन्नकूट महोत्सव 22 नवंबर को नयापुरा स्टेडियम में आयोजित होगा। जिला के अध्यक्ष विजय गुप्ता व महामंत्री सत्यनारायण अग्रवाल की अध्यक्षता में इस सामाजिक अग्र महाकुंभ को सफल बनाने के लिए अग्रवाल सेवा सदन में संयुक्त बैठक आयोजित की गई।
मुख्य संयोजक नवल अग्रवाल एवं राजेंद्र अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में 25 समितियों का गठन किया गया है। जिसमें भोजन समिति,मंच संचालन, अतिथि सत्कार समिति बनाई गई है। कार्यक्रम में भामाशाहों व कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा।
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन की बैठक में भोजन कूपन का विमोचन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नागरिक सहकारी बैंक के चेयरमेन राजेश बिरला, भाजपा कोटा के पूर्व महामंत्री जगदीश जिंदल, कोटा नगर निगम के पार्षद सुरेंद्र अग्रवाल, समाजसेवी नवलगर्ग, अग्रवाल सेवा उत्थान समिति के अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल, मनोज जैन, राजेंद्र अग्रवाल ने किया
भोजन व्यवस्था महिलाएं संभालेंगी
महिला अध्यक्ष शालू अग्रवाल एवं महामंत्री पूनम जैन, ममता गोयल ने बताया कि भोजन की व्यवस्था महिलाएं संभालेगी, आने वाले अतिथियों को अपने हाथों से भोजन परोसने के लिए काउंटर पर 151 महिलाओं की टीम तैयार करी गई है। सभी महिलाएं एक जैसी साड़ी में उपस्थित रहेगी।
10 हजार लोग शामिल होंगे
विजय गुप्ता ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव में 10 हजार लोगों के शामिल होने की संभावना है। इस अग्र महाकुंभ में मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, विशेष अतिथि कोटा नगर निगम महापौर अनुसुईया गोस्वामी, उपमहापौर विवेक राजवंशी, पार्षद सुरेंद्र अग्रवाल होंगे।
56 छप्पन भोग की झांकी सजेगी
युवा अध्यक्ष अजय गोयल व महामंत्री धर्मेंद्र मित्तल, रितेश अग्रवाल ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव मे गिर्राजधरण की झांकी सजाई जाएगी तथा महाआरती व सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षक का केंद्र होगा।
कूपन वितरण से अंतिम व्यक्ति को जोड़ने का प्रयास
सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया की अग्रवाल समाज के सभी घरों में कूपन पहुंचाए जा रहे हैं। समाज के एक-एक सदस्य को जोड़ा जा रहा है। जिसे पारिवारिक माहौल दिया जा सके।इस अवसर पर राष्ट्रीय मंत्री संतोष गुप्ता, प्रदेश मंत्री रुचि अग्रवाल,प्रदेश मंत्री महेश अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल चूने वाला,नवीन मित्तल, अनिल छामुनिया, अनुज गोयल, महावीर प्रसाद जैन राजेश गोयल, संजय अग्रवाल, उपेंद्र राय जैन मुकेश जैन, मोहित अग्रवाल, राजेंद्र अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, सुनीता मित्तल उपस्थित थे।

