Kota Mandi: लिवाली के अभाव में कोटा मंडी में सरसों, धान, लहसुन के भाव में गिरावट

0
49

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी गुरुवार को लिवाली के अभाव में गेहूं 25 रुपये, सरसों 50 रुपये, धान 50 रुपये, लहसुन 500 रुपये प्रति क्विंटल मंदा बिका। मंडी में सभी जिंसों की मिलाकर करीब 90 हजार कट्टे की आवक रही। लहसुन की आवक लगभग 3000 कट्टे की रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं लस्टर 2350 से 2400, गेहूं एवरेज 2425 से 2500 गेहूं बेस्ट 2500 से 260, मक्का लाल नई 1750 से 2050 देशी लाल बेस्ट 2100 से 2200, मक्का सफेद 2100 से 2300, जौ 1700 से 2000 , बाजरा नया 1900 से 2150,ज्वार शंकर 2300 से 3100 रुपये प्रति क्विंटल। धान (1509) 3400 से 3750 धान सुगन्धा 2700 से 3251 धान (1718) 3800से 4251 धान पूसा(DP) 3600से 4301 रुपये प्रति क्विंटल।

चना देशी बेस्ट 5200 से 5300, चना मौसमी 5000 से 5300, चना पेप्सी 5000 से 5300 चना एवरेज 4500 से 5100, उड़द 5800 से 8601, मूंग 6000 से 7300 रुपये प्रति क्विंटल। तिल्ली 11500 से 15500, सोयाबीन 4400 से 4801, सरसों 4700 से 5200, अलसी 4500 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल।

धनिया रेन डेमेज 5600 से 6200 धनिया बादामी 6300 से 6600 धनिया ईगल 6500 से 7200 धनिया रंगदार 7500 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन 7000 से 20000, ग्वार 4500से 5000, मैथी 5000 से 5500, कलौंजी 14000 से 16000 रुपये प्रति क्विंटल।